क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार जीएनआइओटी कप के फाइनल में

सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में खेले जा रहे जीएनआइओटी कप अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार ने अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है़

पटना. सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में खेले जा रहे जीएनआइओटी कप अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार ने अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है़ जहां लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट के साथ भिड़ंत होगी. कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गये दूसरे सेमीफाइनल मैच में टॉस जीत कर क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार ने पहले बैटिंग करते हुए 23 ओवर में पांच विकेट पर 237 रन बनाये. नीरज कुमार ने 106 रन की शानदार पारी खेली. आयुष राज ने 73 रन बनाये. जवाब में एके क्रिकेट एकेडमी की टीम 15.5 ओवर में 121 रन पर ऑलआउट हो गयी. विजेता टीम के आयुष राज (73 रन, दो विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >