पटना में खुलेगा देश का पहला "टॉयलेट कॉलेज", मंत्री ने बताया- मीठापुर से होगी स्वच्छता शिक्षा की शुरुआत

Bihar News: पटना के मीठापुर में जल्द ही देश का पहला "टॉयलेट कॉलेज" खुलने जा रहा है. नगर विकास विभाग की इस अनोखी पहल का उद्देश्य स्वच्छता को लेकर लोगों को वैज्ञानिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण देना है. कॉलेज में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों तरह की ट्रेनिंग दी जाएगी.

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना अब स्वच्छता के क्षेत्र में एक नई इबारत लिखने जा रही है. मीठापुर में देश का पहला “टॉयलेट कॉलेज” खोलने की तैयारी पूरी हो चुकी है. नगर विकास एवं आवास विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है. इस अनूठी पहल की घोषणा नगर विकास मंत्री जिवेश कुमार ने की, जिन्होंने विभागीय समीक्षा बैठक में बताया कि यह कॉलेज लोगों को स्वच्छता और साफ-सफाई के प्रति वैज्ञानिक व प्रमाणिक जानकारी देगा.

क्यों जरूरी है टॉयलेट कॉलेज?

दरअसल, स्वच्छता को लेकर दुनिया में सबसे आगे माने जाने वाले देश सिंगापुर के मॉडल से बिहार ने प्रेरणा ली है. मंत्री ने बताया कि सिंगापुर में साफ-सफाई के लिए अलग से यूनिवर्सिटी चलाई जाती है. वहां गए बिहार के अधिकारियों ने इस मॉडल को देखा और इससे काफी प्रभावित हुए. इसी अनुभव के आधार पर पहले चरण में एक टॉयलेट कॉलेज खोलने का निर्णय लिया गया है.

कॉलेज में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों कोर्स होंगे. शुरुआत में स्वच्छता वॉलंटियर्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैला सकें. अगर यह मॉडल सफल रहता है, तो इसे बिहार के अन्य शहरों में भी लागू किया जाएगा.

गंगा पथ पर पार्किंग और पार्क से वसूला जाएगा शुल्क

बैठक में पटना स्मार्ट सिटी मिशन और नमामि गंगे परियोजना की प्रगति की भी समीक्षा हुई. मंत्री ने बताया कि गंगा पथ को विकसित करने के लिए वेंडिंग जोन, पार्क और पार्किंग क्षेत्र बनाए जा रहे हैं. अब इन सुविधाओं को रेवेन्यू मॉडल पर विकसित किया जाएगा, जिसमें पार्क और पार्किंग का उपयोग करने वालों से शुल्क वसूला जाएगा.

मौर्यालोक में बनेगा डीलक्स टॉयलेट

मौर्यालोक कॉम्प्लेक्स के पुनरुद्धार कार्यक्रम के तहत अत्याधुनिक डीलक्स शौचालय का निर्माण किया जाएगा. साथ ही बिहारशरीफ, भागलपुर और मुजफ्फरपुर जैसे शहरों में स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के तहत चल रहे कार्यों की भी समीक्षा हुई. मंत्री ने सभी लंबित परियोजनाओं को 31 जुलाई तक हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया है.

Also Read: बिहार का यह अधूरा पुल बना लोगों की जिंदगी का बोझ! रिश्ते, अंतिम संस्कार और इलाज सब पर लगा ब्रेक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >