निगम पांच वर्षों में एक को भी नहीं दे सका घर

पीएम आवास योजना के तहत वर्ष 2021 तक सभी शहरी गरीबों को घर मुहैया कराना है. लेकिन, पिछले पांच वर्षों में निगम प्रशासन की ओर से एक भी लाभार्थी को घर मुहैया नहीं कराया जा सका है.

पटना : पीएम आवास योजना के तहत वर्ष 2021 तक सभी शहरी गरीबों को घर मुहैया कराना है. लेकिन, पिछले पांच वर्षों में निगम प्रशासन की ओर से एक भी लाभार्थी को घर मुहैया नहीं कराया जा सका है. स्थिति यह है कि निगम प्रशासन ने निजी एजेंसी के सहयोग से वार्ड स्तर पर बेघर लोगों का सर्वे कराया. इस सर्वे के अनुसार निगम के 75 वार्डों में 43.5 हजार बेघर लोगों की सूची तैयार की गयी, जो पिछले डेढ़ वर्षों से फाइलों में दबी है.

नहीं पूरी हुई किफायती आवास योजना

निगम प्रशासन ने पीएमएवाइ के तहत तीन स्थलों पर किफायती आवास बनाने की योजना बनायी. इसमें पटना सिटी के शरीफागंज में 40 करोड़ की लागत से 252 फ्लैट, बेगमपुर में 93 करोड़ की लागत से 828 फ्लैट व नूतन राजधानी अंचल के नेहरू नगर में 190 करोड़ से 1188 फ्लैट बनाये जाने हैं. इस योजना की राशि स्वीकृत करने के साथ-साथ डिजाइन भी तैयार किया गया. लेकिन, योजना की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी. इससे योजना अब तक लटकी हुई है.

निगम के वार्ड संख्या 38 में करीब 800 बेघर लोगों को चिह्नित किया गया, जिन्हें आवास मुहैया कराना है. लेकिन, इन चिह्नित बेघर लोगों में 90 प्रतिशत के पास अपनी जमीन नहीं है. हालांकि, निगम प्रशासन ने भूमि अधिग्रहण की योजना बनायी, जिसे स्थायी समिति व बोर्ड से स्वीकृति दी गयी. इसके बाद जमीन खरीदने की प्रक्रिया पर मामला एक कदम आगे नहीं बढ़ा.

क्या कहती हैं मेयर

पीएमएवाइ योजना को निगम क्षेत्र में धरातल पर उतारने को लेकर प्रक्रिया शुरू की गयी. शुरुआती दिनों में तेजी से काम हुआ. इससे लाभार्थियों की सूची तैयार करने के साथ-साथ किफायती आवास बनाने व भूमि अधिग्रहण की योजना बनी. लेकिन, अब इस योजना पर कार्रवाई सुस्त है.

सीता साहू, मेयर, नगर निगम

क्या कहते हैं वार्ड पार्षद

सर्वे होने के बाद लाभार्थियों की सूची निगम बोर्ड के समक्ष रखी गयी, जिसे स्वीकृत किया गया. लेकिन, बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं की गयी. स्थिति यह है कि सूची फाइलों में रखी हुई है.

दिनेश कुमार, वार्ड पार्षद-22ए

हमारे वार्ड में बेघर लोगों की संख्या 800 है. इनमें अधिकतर बेघर लोगों के पास जमीन नहीं है. लेकिन, निगम प्रशासन की ओर से भी अनदेखी की जा रही है. इससे योजना के क्रियान्वयन में मुश्किल हो रही है.

डॉ आशीष कुमार सिन्हा, वार्ड पार्षद-38

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >