Coronavirus से संक्रमित मृत युवक के संपर्क में आये थे 64 व्यक्ति, 55 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गये

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए बिहार में अब एक समर्पित अस्पताल होगा और इसके लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल को चिह्नित किया गया है. मंगल पांडेय ने कहा कि 750 बिस्तरों वाले नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल को कोरोना वायरस से निपटने के लिए एक समर्पित अस्पताल के तौर पर विकसित किया जायेगा.

पटना : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए बिहार में अब एक समर्पित अस्पताल होगा और इसके लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल को चिह्नित किया गया है. मंगल पांडेय ने कहा कि 750 बिस्तरों वाले नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल को कोरोना वायरस से निपटने के लिए एक समर्पित अस्पताल के तौर पर विकसित किया जायेगा.

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि बिहार प्रदेश में मौजूद सभी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच की व्यवस्था की गयी है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित मुंगेर निवासी जिस व्यक्ति की शनिवार को मौत हो गयी थी, उसके संपर्क में 64 व्यक्ति आये थे. जिनमें से 55 के नमूने जांच के लिए पटना स्थित राजेंद्र मेमोरियल इंस्टीट्यूट भेजे गये हैं.

प्रधान सचिव संजय कुमार ने कहा कि जो भी लोग बाहर से आए हैं उन्हें घरों में ही पृथक रखा गया है और स्पष्ट रूप से कहा जा रहा है वे घर से बाहर नहीं निकलें. उन्होंने वर्तमान में स्थिति को नियंत्रण में बताते हुए मेरा मानना है अभी बहुत कुछ करने की जरूरत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Samir kumar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >