Coronavirus Lockdown in Bihar Live Updates : गोपालगंज में विदेश से आये 114 लोगों की तलाश में जुटा प्रशासन
पूरी दुनिया में कहर बरपाने वाले कोरोना वायरस के कारण भारत में भी लॉकडाउन की स्थिति है. कोरोना महामारी की रोकथाम के लिये पूरे देश को 14 अप्रैल तक ‘लाॅक डाउन’ कर दिया गया है.लॉकडाउन हुए जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, पुलिस की सख्ती बढ़ती जा रही है. सोशल डिस्टेंस पर अमल न करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. 24 मार्च से अब तक 85 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. 215 एफआइआर दर्ज कर 3615 वाहनों को जब्त किया गया है. बिहार में कोरोना के अब तक 7 मरीज मिले हैं और बाकियों की जांच चल रही है.
Patna: Police personnel punish two persons for violating the lockdown, which has been imposed by the authorities to contain the spread of novel coronavirus, in Patna, Tuesday, March 24, 2020. (PTI Photo) (PTI24-03-2020_000128A)
मुख्य बातें