बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 7 और मरीजों की मौत, रिकवरी रेट 97 प्रतिशत के पार

Coronavirus In Bihar बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटों के दौरान सात और व्यक्तियों की मौत हो जाने से मृतकों की कुल संख्या बृहस्पतिवार को 1281 हो गयी. वहीं, राज्य में अब तक इस रोग से संक्रमित लोगों की संख्या बढकर 2,37,349 हो गयी है.

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से पटना में तीन, गया में दो तथा पूर्वी चंपारण एवं सीवान में जिले में एक-एक मरीज की मौत हो गयी.

कोरोना वायरस संक्रमण के बिहार में 571 नये मामले प्रकाश में आने के साथ इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2,37,349 पहुंच गयी है. बिहार में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना वायरस संक्रमित 502 मरीज ठीक हुए.

बिहार राज्य में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित 2,30,503 मरीज ठीक हुए हैं. जबकि, राज्य में अभी 5564 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है. मरीजों के ठीक होने की दर 97.12 प्रतिशत है.

Also Read: राज्यसभा उपचुनाव में उम्मीदवार खड़ा करने का नहीं था इरादा : RJD

Upload By Samir Kumar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >