बिहार में कोरोना से 10 और लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1.5 लाख के पार

पटना : बिहार में कोविड-19 से गत पिछले 24 घंटे में 10 और लोगों की मौत हो जाने से प्रदेश में इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बुधवार को बढ़कर 775 हो गयी. वहीं, बिहार में अबतक 1,52,192 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से पूर्वी चंपारण में पांच, मधेपुरा दो तथा बक्सर-गया-समस्तीपुर जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हो हुई है.

पटना : बिहार में कोविड-19 से गत पिछले 24 घंटे में 10 और लोगों की मौत हो जाने से प्रदेश में इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बुधवार को बढ़कर 775 हो गयी. वहीं, बिहार में अबतक 1,52,192 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से पूर्वी चंपारण में पांच, मधेपुरा दो तथा बक्सर-गया-समस्तीपुर जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हो हुई है.भागलपुर को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 120 किमी सड़क के लिए 971 करोड़ मंजूर, तीन माह में शुरू होगा निर्माण

इसके साथ ही प्रदेश में कोविड-19 बीमारी की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या बुधवार को बढ़कर 775 हो गयी. बिहार में मंगलवार अपराह्न चार बजे से बुधवार चार बजे तक कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,498 नये मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में अबतक कोविड-19 के 1,52,192 मरीज सामने आ चुके हैं. बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर 1,22,121 नमूनों की जांच की गयी और कोरोना वायरस संक्रमित 2,029 मरीज ठीक हुए. बिहार में अबतक कुल 44,50,714 नमूनों की जांच हुई. वहीं अबतक कुल 1,35,791 मरीज ठीक हुए हैं. बिहार में वर्तमान में कोविड-19 के 15,625 उपचाराधीन हैं. प्रदेश में कोविड-19 मरीजों की ठीक होने की दर 89.22 प्रतिशत है.

Also Read: भागलपुर को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 120 किमी सड़क के लिए 971 करोड़ मंजूर, तीन माह में शुरू होगा निर्माण

Upload By Samir Kumar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >