Coronavirus case in Bihar : पटना : बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या में पिछले 24 घंटे में 1820 की वृद्धि हुई है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को 737 नये मामले सामने आये. वहीं, बुधवार और उससे पहले के पुराने मामलों में 1083 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. इसके साथ ही बिहार में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या बढ़ कर 33511 हो गयी है.
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को 28 जिलों में 737 नये कोरोना पॉजिटिव मिले. इनमें सर्वाधिक पटना के 265 कोरोना संक्रमित मिले. इसके अलावा मुजफ्फरपुर में 88, भागलपुर में 56, पूर्वी चंपारण में 55, गया में 51, जहानाबाद में 33 और रोहतास में 30 कोरोना पॉजिटिव मिले.
इसके अलावा अरवल में 20, नालंदा में 20, खगड़िया में 17, सीतामढ़ी में 16, बेगूसराय में 13, लखीसराय में 11, पश्चिम चंपारण में 11, मधेपुरा में 10, शिवहर में 07, पूर्णिया में 06, बांका में 04, भोजपुर में 04, मुंगेर में 04, शेखपुरा में 04, दरभंगा में 03, मधुबनी में 02, नवादा में 02, वैशाली में 02, गोपालगंज में 01, समस्तीपुर में 01 और सारण में 01 व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी.
वहीं, 22 जुलाई या इससे पहले के पुराने मामलों में 35 जिलों में 1083 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. इनमें सबसे ज्यादा मामले राजधानी पटना के 296 हैं. वहीं, सारण में भी मामले 100 से ज्यादा मामले कोरोना पॉजिटिव के आये. सारण में कुल 120 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी. इसके अलावा गया में 96, रोहतास में 71, बेगूसराय में 65, वैशाली में 56, सिवान में 44, जमुई में 41, भोजपुर में 30, कटिहार में 26, भागलपुर में 25 और पूर्णिया में 25 कोरोना के केस सामने आये.
इसके अलावा समस्तीपुर में 20, दरभंगा में 19, लखीसराय में 19, पश्चिम चंपारण में 19, अरवल में 15, खगड़िया में 14, बक्सर में 12, किशनगंज में 11, मुजफ्फरपुर में 11, मधेपुरा में 08, गोपालगंज में 06, जहानाबाद में 06, नवादा में 05, शेखपुरा में 05, पूर्वी चंपारण में 04, शिवहर में 04, मुंगेर में 03, औरंगाबाद में 02, कैमूर में 01,नालंदा में 01, सहरसा में 01, सीतामढ़ी में 01 और सुपौल में 01 व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी.
Posted By : Kaushal Kishor
