पटना एम्स में कोरोना वैक्सीन का ट्रायल 13 से शुरू, ट्रायल का हिस्सा बनने के लिए करें फोन

पटना : देश की चर्चित कोरोना वैक्सीन का ट्रायल पटना एम्स में 13 जुलाई से शुरू हो रहा है. पटना एम्स के ट्रायल में पटना या राज्य का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति हिस्सा ले सकता है. उसकी उम्र 18 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

पटना : देश की चर्चित कोरोना वैक्सीन का ट्रायल पटना एम्स में 13 जुलाई से शुरू हो रहा है. पटना एम्स के ट्रायल में पटना या राज्य का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति हिस्सा ले सकता है. उसकी उम्र 18 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

एम्स प्रशासन ने इस संबंध में शनिवार को एक मोबाइल नंबर भी जारी किया है, जिस पर इससे जुड़ी सभी तरह की जानकारियां ली जा सकती है. यह मोबाइल नंबर 9471408832 है. एम्स प्रशासन की योजना करीब 50 लोगों पर वैक्सीन का ट्रायल करना है.

एम्स से मिली जानकारी के मुताबिक इस ट्रायल में हिस्सा लेनेवालों में ब्लड प्रेशर, शूगर, हर्ट, किडनी, कैंसर, लिवर समेत कोई बीमारी नहीं होनी चाहिए. जो लोग भी इसके इच्छुक होंगे, उनकी एम्स में स्क्रीनिंग होगी, इसके बाद काउंसेलिंग की जायेगी. इसमें इसके होनेवाले संभावित प्रभावों की उन्हें जानकारी भी दी जायेगी.

इसके बाद वैक्सीन ट्रायल में हिस्सा लेने के इच्छुक व्यक्ति के स्वास्थ्य की जांच की जायेगी. व्यक्ति के पूरी तरह से स्वस्थ होने पर ट्रायल का हिस्सा बनाया जायेगा. वैक्सीन एक बार ही दी जायेगी. इसके बाद दो घंटे एम्स में डॉक्टर उसके स्वास्थ्य पर नजर रखेंगे. इसके बाद व्यक्ति को घर जाने की इजाजत मिल जायेगी.

इसके बाद, हर दिन एम्स से कॉल कर वैक्सीन लेनेवाले व्यक्ति के स्वास्थ्य की स्थिति पूछी जायेगी. किसी भी तरह की परेशानी होने पर एम्स में भर्ती कर इलाज होगा. एम्स प्रशासन करीब 50 लोगों पर यह ट्रायल करना चाह रहा है.

Posted By : Kaushal Kishor

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >