Corona Cases: बिहार में बुजुर्ग और मासूम को अपनी चपेट में ले रहा कोरोना, पटना में मिले चार नए मरीज

Corona Cases: पटना में कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर दस्तक दी है. बीते 24 घंटे में जिले में छह साल के बच्चे समेत चार नए मरीजों की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही जिले में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है, जिनमें से 24 मरीज होम आइसोलेशन में हैं.

Corona Cases: राजधानी पटना में एक बार फिर कोरोना वायरस की वापसी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. बीते 24 घंटे में जिले में कोरोना के चार नए मामले सामने आए हैं, जिनमें एक छह साल का मासूम बच्चा भी शामिल है. इसके साथ ही जिले में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है.

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, नए मरीजों की पुष्टि लाल पैथ और सरल पैथ लैब में जांच के बाद हुई है. इनमें लाल पैथ से एक और सरल पैथ से तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. संक्रमितों में 6 वर्षीय बच्चे के अलावा 45, 52 और 67 साल के बुजुर्ग भी शामिल हैं.

सिविल सर्जन ने क्या कहा?

सिविल सर्जन डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि संक्रमित मरीजों में एक एक्जीबिशन रोड, एक मीठापुर और एक हनुमान नगर (वार्ड संख्या 44) का रहने वाला है, जबकि एक मरीज का पता अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है.

सभी कोरोना संक्रमित होम आइसोलेशन

डॉ. सिंह ने बताया कि वर्तमान में जिले में कुल 34 कोरोना मरीज हैं, जिनमें से 10 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं. शेष 24 संक्रमित होम आइसोलेशन में रहकर डॉक्टरों की निगरानी में इलाज करा रहे हैं. हालांकि सभी की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और किसी को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ी है.

बच्चों में संक्रमण की पुष्टि ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है. अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि हल्के लक्षण भी नजर आएं तो लापरवाही न बरतें और तुरंत जांच कराएं.

सभी जांच केंद्र अलर्ट मोड पर

कोरोना की वापसी को देखते हुए विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है. सभी जांच केंद्रों को अलर्ट पर रखा गया है और निगरानी बढ़ाई जा रही है. डॉक्टरों ने फिर से मास्क पहनने, नियमित हाथ धोने और भीड़भाड़ से बचने की सलाह दी है, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके. फिलहाल प्रशासन की नजर नए मामलों पर है और जरूरत पड़ने पर कंटेनमेंट की कार्रवाई भी शुरू की जा सकती है.

Also Read: शादी के बाद पहली बार सामने आएंगी खान सर की पत्नी! 6 जून को छात्रों के लिए स्पेशल भोज, जानें क्या होगा खास?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >