Corona explosion in Bihar : पटना : बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या में पिछले 24 घंटे में 2986 की वृद्धि हुई है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, बिहार में 2986 नये मामले सामने आये. इसके साथ ही बिहार में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या बढ़ कर 50 हजार के पार हो गयी है. नये मामलों के सामने आने के बाद बिहार में कुल 50,987 कोरोना संक्रमित मरीज हो गये हैं.
विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार के सात जिलों में 100 से ज्यादा और 15 जिलों में 50 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिले. इनमें सबसे ज्यादा राजधानी पटना में 535 कोरोना पॉजिटिव मिले. जबकि, शिवहर में सबसे कम 14 कोरोना संक्रमित मिले.
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को सूबे के सभी 38 जिलों में 2986 नये कोरोना पॉजिटिव मिले. इनमें सर्वाधिक पटना के 535 कोरोना संक्रमित शामिल हैं. इसके अलावा रोहतास में 156, नालंदा में 146, गया में 126, मुजफ्फरपुर में 125, वैशाली में 123 और मधुबनी में 122 कोरोना संक्रमित मिले.
इसके अलावा 50 से ऊपर 18 जिलों में कोरोना संक्रमित मिले. सारण में 85, भोजपुर में 82, बक्सर में 80, सुपौल में 80, पूर्णिया में 73, बेगूसराय में 71, अररिया में 67, सिवान में 64, भागलपुर में 63, किशनगंज में 61, कटिहार में 59, पश्चिम चंपारण में 59, गोपालगंज में 58, खगड़िया में 58, औरंगाबाद में 57, दरभंगा में 57, सहरसा में 54 और जमुई में 50 कोरोना संक्रमित मिले.
वहीं, समस्तीपुर में 49, बांका में 47, मधेपुरा में 45, नवादा में 43, सीतामढ़ी में 42, अरवल में 37, पूर्वी चंपारण में 36, मुंगेर में 36, जहानाबाद में 34, शेखपुरा में 34, कैमूर में 30, लखीसराय में 28 और शिवहर में 14 कोरोना पॉजिटिव मिले.
Posted By : Kaushal Kishor
