सीएनएलयू- जननायक कर्पूरी ठाकुर की जीवनी पर आयोजित हुआ व्याख्यान, सामाजिक न्याय का दिया संदेश
चाणक्य राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, पटना में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जीवनी और उनके सामाजिक-राजनीतिक योगदान पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया.
By AMBER MD | Updated at :
संवाददाता, पटना
चाणक्य राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, पटना में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जीवनी और उनके सामाजिक-राजनीतिक योगदान पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया. मुख्य वक्ता जगजीवन राम संसदीय अध्ययन एवं राजनीतिक शोध संस्थान पूर्व निदेशक नरेंद्र पाठक ने कर्पूरी ठाकुर के जीवन और उनके संघर्षों पर विस्तार से बात की. उन्होंने बताया कि कर्पूरी ठाकुर ने हमेशा सामाजिक न्याय और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए काम किया. अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का जीवन सादगी, ईमानदारी और जनसेवा की मिसाल है. उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे उनके आदर्शों से प्रेरणा लें. कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षक, शोधार्थी और बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे. प्रश्नोत्तर सत्र में छात्रों ने भी सक्रिय भागीदारी की और कर्पूरी ठाकुर के विचारों की आज के समय में प्रासंगिकता पर चर्चा की.