CM Nitish Yatra: आज दरभंगा में होगी सीएम नीतीश की समृद्धि यात्रा, करोड़ों की देंगे सौगात, बस स्टॉप का करेंगे इंस्पेक्शन

CM Nitish Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समृद्धि यात्रा को लेकर दरभंगा जायेंगे. यहां वे 13,682.56 लाख रुपए की सौगात देंगे. साथ ही लगभग 90 विकास योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. साथ ही लोगों से बातचीत भी करेंगे.

CM Nitish Yatra: सीएम नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के सेकंड फेज की शुरुआत हो गई है. आज वे दरभंगा जायेंगे. सीएम नीतीश के दरभंगा में आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां कर ली है. यात्रा के दूसरे फेज में सीएम नीतीश कुमार मिथिलांचल के जिलों का दौरा करेंगे. आज दरभंगा को वे कई विकास योजनाओं का तोहफा देंगे.

90 योजनाओं की देंगे सौगात

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री आज दरभंगा को 13,682.56 लाख रुपए का गिफ्ट देंगे. 90 विकास योजनाओं में से 50 योजनाओं की आधारशिला रखेंगे और 40 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही इंटर स्टेट बस स्टॉप का इंस्पेक्शन भी करेंगे. दरअसल, इस बस स्टॉप की घोषणा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान की थी.

दरभंगा में विकास योजनाओं की करेंगे समीक्षा

आज सीएम नीतीश दरभंगा जाने पर जीविका दीदियों के अलग-अलग स्टॉल का इंस्पेक्शन करेंगे. साथ ही विकास योजनाओं को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे. इसके अलावा लोगों से बातचीत भी करेंगे. इस तरह से कई विकास योजनाओं का निरीक्षण किया जाएगा. इससे पहले 27 जनवरी को सीएम नीतीश कुमार मधुबनी जिले में पहुंचे थे.

27 जनवरी को मधुबनी पहुंचे थे सीएम नीतीश

मधुबनी जिले को सीएम नीतीश कुमार ने करोड़ों की लागत वाली योजनाओं का तोहफा दिया था. कई स्टॉल का इंस्पेक्शन, जीविका दीदियों से बात, समीक्षा बैठक और मंच से लोगों को संबोधित भी किया था. समृद्धि यात्रा के दौरान कई अधिकारी भी मौजूद रहे, जिनके साथ सीएम नीतीश कुमार ने समीक्षा बैठक की थी. इस दौरान उन्होंने विकास के कार्यों को लेकर तमाम जानकारियां ली थी. साथ ही उन्हें जरूरी आदेश भी दिया.

नए एजुकेशन सिटी का होगा निर्माण

मधुबनी में सीएम नीतीश कुमार ने कहा था, सरकार का शिक्षा पर विशेष जोर है. सात निश्चय-3 के प्रमुख उद्देश्यों में एक उद्देश्य ‘उन्नत शिक्षा उज्ज्वल भविष्य’ है. उन्होंने कहा थी कि हर प्रखंड में आदर्श विद्यालय और डिग्री कॉलेज खोला जायेगा. राज्य में एक नए एजुकेशन सिटी का निर्माण कराया जायेगा.

Also Read: Industry In Bihar: बिहार की 25 इंडस्ट्रियल यूनिट्स के लिए मिली जमीन, 168 करोड़ हो सकते हैं इंवेस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >