CM नीतीश को पसंद है पटना के इस रेस्टोरेंट का डोसा, कई बड़े नेता भी चख चुके हैं यहां का स्वाद

CM Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खाने-पीने के काफी शौकीन हैं. उनको साउथ इंडियन डिसेज बहुत पसंद है. यही वजह है कि पटना के बंसी विहार रेस्टोरेंट में वे कई बार डोसा खाने पहुंचे हैं. यहां के डोसा को वे बेहद पसंद करते हैं.

CM Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खाने पीने के काफी शौकीन हैं. उनको साउथ इंडियन डिसेज काफी पसंद है. कई बार वे शहर के फ्रेजर रोड स्थित बंसी विहार रेस्टोरेंट में डोसा खाने जा चुके हैं. इस रेस्टोरेंट का डोसा लालू यादव और राहुल गांधी को भी काफी पसंद है. वे लोग भी इस रेस्टोरेंट के साउथ इंडियन जायके का स्वाद चख चुके हैं.

नीतीश CM नहीं थे तब से जाते हैं बंसी विहार

रेस्टोरेंट के एक स्टाफ ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कई बार यहां आ चुके हैं. दिलचस्प बात ये है कि जब वो मुख्यमंत्री नहीं थे, तब भी वो यहां आकर साउथ इंडियन फूड का स्वाद लेते थे. सीएम बनने के बाद भी वे खुद को रोक नहीं पाए और कई बार यहां पहुंचे.

बिहार के कई बड़े नेता यहां का चख चुके हैं स्वाद

नीतीश कुमार ही नहीं, कई और बड़े नेता भी यहां खाना खाने जा चुके हैं. हाल ही में लालू प्रसाद यादव यहां गए थे और 23 नंबर टेबल पर बैठकर डोसा खाया था. उन्होंने खाने की जमकर तारीफ की. इसके अलावा राहुल गांधी भी यहां का साउथ इंडियन खाना ट्राय कर चुके हैं.

मुख्यमंत्री को मसाला डोसा और बटर मसाला डोसा है बेहद पसंद

यहां के स्टाफ बताते हैं कि नीतीश कुमार 11, 06, 22 और 23 नंबर टेबल पर बैठ चुके हैं. उन्हें मसाला डोसा और बटर मसाला डोसा काफी पसंद है. फिलहाल रेस्टोरेंट में मसाला डोसा की कीमत 168 रुपये और बटर मसाला डोसा की कीमत 178 रुपये है.

यहां होते हैं साउथ इंडिया के स्पेशल शेफ

यहां पर स्पेशल साउथ इंडियन शेफ होते हैं, जो हर डिश को असली साउथ स्टाइल में बनाते हैं. शायद यही वजह है कि ये रेस्टोरेंट सिर्फ स्वाद के लिए नहीं, बल्कि मेहमानों की पसंदीदा जगह भी बन चुका है.

(इंटर्न श्रीति सागर की रिपोर्ट)

Also Read: मुकेश सहनी के लिए NDA का खुला दरवाजा! ‘सन ऑफ मल्लाह’ की हुई दिलीप जायसवाल से मुलाकात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >