Patna: मगध महिला कॉलेज को मिला अत्याधुनिक हॉस्टल, सीएम नीतीश ने किया उद्घाटन, बहन व पत्नी का किया जिक्र

पटना के मगध महिला कॉलेज की छात्राओं के लिए बने नये छात्रावास का उद्घाटन सीएम नीतीश कुमार ने किया. सीएम ने बताया कि उनकी पत्नी और बहन दोनों ने यहीं से पढ़ाई की है.

पटना स्थित मगध महिला कॉलेज की छात्राओं को नीतीश सरकार ने बड़ा सौगात दिया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कॉलेज के नये छात्रावास का उद्घाटन किया. इस हॉस्टल में 639 बेड तैयार किये गये हैं. सीएम ने महिलाओं के लिए सूबे में किये जा रहे प्रयासों को भी गिनाया. उनके साथ सूबे के शिक्षा मंत्री भी रहे.

6 मंजिला इमारत

मगध महिला कॉलेज का नया हॉस्टल अब पूरी तरह से तैयार हो गया है. सोमवार को सूबे के मुखिया नीतीश कुमार ने इसका उद्घाटन किया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ग्राउंड फ्लोर के साथ इस बिल्डिंग में कुल 7 फ्लोर हैं. इस हॉस्टल की जरुरत काफी अधिक महसूस की जा रही थी. कई लड़कियों को हॉस्टल में रूम लेने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था. जिसके बाद इस नये छात्रावास बनाने का फैसला हुआ. हॉस्टल बनाने का काम 2019 से ही शुरू हुआ था.

सीएम ने अपनी पत्नी और बहन का किया जिक्र

सोमवार को बिल्डिंग का उद्घाटन करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि इस कॉलेज से ही उनकी पत्नी और बहन की पढ़ाई हुई है. बताया कि इस कॉलेज से उनका काफी पुराना संबंध है. नीतीश कुमार ने कहा कि वो जबतक गद्दी पर हैं तबतक बिहार में लड़कियों को आगे बढ़ाने का काम वो करते रहेंगे. इसके साथ ही नीतीश कुमार ने प्रदेश में लड़कियों के लिए चल रही कई अन्य योजनाओं को भी गिनाया.

Also Read: बिहार में जातीय जनगणना की सुगबुगाहट तेज,
सर्वदलीय बैठक की संभावित तिथि को लेकर नीतीश कुमार ने ये कहा…


छात्राओं को आगाह कराया

नीतीश कुमार ने इस दौरान छात्राओं को आगाह कराया कि वो दहेज प्रथा और बाल-विवाह से दूर रहें. छात्राओं को उन्होंने जागरुक रहने को कहा. बता दें कि यह हॉसटल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैश है. हॉस्टल के ग्राउंड फ्लोर पर बड़ा साइज का एक डायनिंग हॉल है. हॉस्टल में चार लिफ्ट लगाई गई है. सीसीटीवी हर कोने में लाग दिये गये हैं ताकि सुरक्षा से कोई समझौता नहीं हो. हॉस्टल में जिम व सलून के साथ ही टेबल टेनिस कोर्ट भी बनाया गया है.

POSTED BY: Thakur Shaktilochan

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >