Photos: ट्रैफिक डीएसपी और थानों को सीएम नीतीश ने सौंपी 71 गाड़ियां, हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज ट्रैफिक डीएसपी और थानों को बड़ा तोहफा दिया. 71 पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इन नए पुलिस वाहनों के जरिये यातायात व्यवस्था और अच्छी बन सकेगी.

CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को ट्रैफिक डीएसपी और थानों को 71 पुलिस गाड़ियां सौंपी. सीएम नीतीश कुमार ने गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

इन नये पुलिस वाहनों के माध्यम से राज्य के विभिन्न जिलों के नेशनल हाइवे, स्टेट हाइवे और शहरों में यातायात नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी.

साथ ही प्रभावी ढंग से ट्रैफिक मॉनिटरिंग, दुर्घटना नियंत्रण और ट्रैफिक नियमों के पालन पर भी कड़ी नजर रखी जा सकेगी.

मुख्यमंत्री ने पुलिस वाहनों को रवाना करने से पहले उसका निरीक्षण किया और उसकी कार्य प्रणाली के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली.

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, इन पुलिस वाहनों की उपलब्धता से राज्य में पुलिसिंग की कार्य क्षमता और दक्षता और बढ़ेगी. साथ ही विधि व्यवस्था को मेंटेन करने में और सहूलियत होगी. राज्य के विभिन्न जिलों में यातायात व्यवस्था इससे और सुदृढ़ होगी. साथ ही सड़क सुरक्षा एवं ट्रैफिक प्रबंधन और बेहतर होगा.

Also Read: Friendship Day 2025: पटना के इन 5 जगहों पर दोस्तों संग जाकर फ्रेंडशिप डे को बनाएं खास, मस्ती, खेल-कूद के साथ टेस्टी फूड का मजा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >