CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा को लेकर को लेकर कई जिलों में पहुंच रहे हैं. ऐसे में आज वे गोपालगंज पहुंचे, जहां उन्होंने करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया.
इस दौरान उन्होंने बनाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया. इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का भी निरीक्षण किया. साथ ही अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की. कई आदेश भी उन्होंने अधिकारियों को दिए.
गोपालगंज में सीएम नीतीश ने खुले मंच से लोगों को संबोधित भी किया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2005 से पहले के बिहार का जिक्र किया और उस समय बिहार की क्या कुछ स्थिति थी, इसकी जानकारी दी.
सीएम नीतीश ने कहा, बिहार में 2005 से पहले था क्या? समाज में विवाद होते थे. लोग देर शाम होने के बाद घर से निकलते नहीं थे. शिक्षा की सही तरीके से व्यवस्था नहीं थी.
इसके अलावा सीएम नीतीश ने यह भी कहा, 2005 से पहले इलाज की कोई व्यवस्था नहीं थी. सड़कें भी नहीं थी. हमारी सरकार आने के बाद कई काम हुए हैं. हमने विकास के कई काम किए. इसके साथ ही उन्होंने लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को भी निशाने पर लिया.
Also Read: Patna News: अटल पथ के समीप आकार लेगा प्रधानमंत्री एकता मॉल, मिलेंगी देशभर के राज्यों की मशहूर चीजें
