CM Nitish Gift: पटना-गया-डोभी कॉरिडोर पर जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां, पटना से गया मात्र 90 मिनट में

CM Nitish Gift: बिहारवासियों को जल्द ही एक और चमचमाती सड़क मिलने वाली है. मई महीने में पटना-गया-डोभी कॉरिडोर को आम जनता के लिए शुरू कर दिया जाएगा. इस कॉरिडोर के बन जाने से पटना से गया के बीच यात्रा करना काफी आसान हो जाएगा. लोग महज 90 मिनट में पटना से गया जा सकेंगे. पढ़ें पूरी खबर…

CM Nitish Gift: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सरकार बिहार वासियों को एक और बड़ी सौगात देने जा रही है. बिहार को एक और हाईवे मिलने वाला है. पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने इसको लेकर कहा कि इसी मई महीने में पटना-गया-डोभी कॉरिडोर जनता के लिए  शुरू कर दिया जाएगा. इससे पटना से गया की यात्रा मात्र डेढ़ घंटे में पूरी होगी. मंत्री नितिन नवीन ने बुधवार को एनएचएआई की टीम के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक के दौरान मंत्री नितिन नवीन ने आमस-दरभंगा फोरलेन कॉरिडोर, पटना-गया-डोभी कॉरिडोर, औंटा-सिमरिया समेत कई अहम योजनाओं की समीक्षा की.

मई महीने में होगा उद्घाटन

मंत्री नितिन नवीन ने बैठक के दौरान कहा कि पटना-गया- डोभी का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है. अधिकारियों को जहानाबाद बाइपास में हाई टेंशन लाइन के टॉवर को जल्द शिफ्ट करने का निर्देश दिया गया है. मई महीने में इस योजना का उद्घाटन किया जायेगा. इसके साथ ही औंटा-सिमरिया के शेष बचे कार्य को पूरा कर बिहारवासियों को समर्पित करने का निर्देश दिया गया है. 

1910 करोड़ की लागत से बनेगी सड़क

वहीं, बिहटा में दोनों आरओबी के निर्माण का कार्य अगले दो महीने तक पूरा करने के भी निर्देश दिये गये हैं. पटना से बिहटा जाने वाले सड़क मार्ग में वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से करने का भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया. साथ ही अधिकारियों को अगली बैठक से पहले हर योजना का स्थल निरीक्षण कर आने का भी निर्देश दिया. बता दें, पटना-गया-डोभी हाईवे का निर्माण में करीब 1910.083 करोड़ रुपये की लागत आने वाली है.

ALSO READ: NEET पेपर लीक के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया की संपत्ति होगी जब्त, रिमांड की मांग करेगी CBI

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >