CM Nitish Gift: बिहार में सभी आयोगों की PT परीक्षा के लिए देने होंगे सिर्फ 100 रुपये, सीएम नीतीश ने किए 4 बड़े एलान

CM Nitish Gift: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 15 अगस्त के दिन बिहार के युवाओं को बड़ा तोहफा दिया. राज्य में सरकारी नौकरी के लिए सभी आयोगों द्वारा आयोजित पीटी परीक्षा के लिए अब सिर्फ 100 रुपये ही देने पड़ेंगे. जबकि मेंस यानी मुख्य परीक्षा के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा.

CM Nitish Gift: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 15 अगस्त के दिन युवाओं को बेहद खास तोहफा दिया. दरअसल, अब राज्य में सरकारी नौकरी के लिए सभी आयोगों द्वारा आयोजित पीटी परीक्षा के लिए युवाओं को 100 रुपये ही देने पड़ेंगे. जबकि, प्रारंभिक परीक्षा पास कर मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अब कोई परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा. राज्य सरकार के इस बड़े निर्णय से लाखों युवाओं को लाभ होगा.

सीएम नीतीश ने जताई खुशी

सीएम नीतीश कुमार ने आज गांधी मैदान में तिरंगा फहराने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए युवाओं के लिए ये बड़ा एलान किए. साथ ही एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि, राज्य के युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार के अधिक अवसर प्रदान करने के लिए और उनका भविष्य सुरक्षित करने के लिए हमारी सरकार ने कई ठोस कदम उठाए हैं. अब हमलोगों ने युवाओं के हित में एक निर्णय और लिया है. मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि राज्यस्तरीय सरकारी नौकरी के लिए सभी आयोगों (बिहार लोक सेवा आयोग/ बिहार कर्मचारी चयन आयोग/ बिहार तकनीकी सेवा आयोग/ बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग/ केन्द्रीय सिपाही चयन पर्षद आदि) के द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक (PT) प्रतियोगिता परीक्षाओं के शुल्क में एकरूपता लाते हुए अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क में बड़ी छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया है.

मेंस के लिए नहीं लगेगा कोई शुल्क

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगे लिखा कि अब प्रारंभिक (PT) प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए मात्र 100 रूपए का शुल्क रखने का निर्देश दिया गया है. वहीं प्रारंभिक (PT) परीक्षा पास कर मुख्य परीक्षा (Mains) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अब कोई परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा. राज्य सरकार के इस कदम से लाखों युवाओं को लाभ होगा. राज्य में अधिक से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार मिले, ये शुरू से ही हमारी प्राथमिकता रही है. राज्य सरकार की इस पहल से युवा और प्रोत्साहित होकर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे.

सीएम नीतीश ने किए 4 बड़े एलान

आज गांधी मैदान से सीएम नीतीश ने चार बड़े एलान किए. प्रारंभिक परीक्षाओं में लगने वाले शुल्क के अलावा सीएम नीतीश ने 5 साल में एक करोड़ नौकरी और रोजगार की बात को दोहराया. इसके साथ ही किशनगंज, कटिहार, रोहतास, शिवहर, लखीसराय और अरवल जिले में नए मेडिकल कॉलेज बनने की घोषणा की. इसके अलावा बाहर रहने वाले लोगों के लिए दीवाली, छठ और होली के मौके पर राज्य सरकार की तरफ से बड़ी संख्या में बसें चलाए जाने का एलान किया गया. साथ ही राज्य में नए उद्योग लगाने के लिए विशेष सहायता किया जाएगा. सब्सिडी को बढ़ाकर दोगुना कर दिया जाएगा. इस तरह से आज 15 अगस्त के मौके पर बिहार सरकार की तरफ से राज्य के लोगों के लिए बड़े निर्णय लिए गए.

Also Read: Independence Day 2025: सीएम नीतीश ने गांधी मैदान में फहराया झंडा, तिरंगे को दी सलामी, भाषण में क्या बोले?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >