सीएम नीतीश का बड़ा फैसला! सिपारा पुल से गुजरेगी मीठापुर-महुली एलिवेटेड सड़क, इन लोगों को होगा फायदा

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीठापुर-महुली एलिवेटेड सड़क और पुनपुन सस्पेंशन ब्रिज के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि एलिवेटेड रोड सिपारा पुल के ऊपर से होकर गुजरेगी, जिससे दक्षिणी पटना का आवागमन आसान होगा. साथ ही, पुनपुन क्षेत्र का सौंदर्यीकरण कर वहां की सुविधाओं में सुधार किया जाएगा.

Bihar News: दक्षिणी पटना को कनेक्ट करने के लिए बन रही मीठापुर-महुली एलिवेटेड सड़क को सिपारा पुल के उपर से गुजरना होगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को मीठापुर-महुली फोरलेन एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मीठापुर फ्लाइओवर गोलंबर पर रुककर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली. अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि मीठापुर-महुली एलिवेटेड का निर्माण सिपारा पुल के ऊपर से होगा और यहां पर आकर मिलेगा.

मीठापुर-महुली फोरलेन एलिवेटेड रोड में मीठापुर रेलवे क्रासिंग के पास दोनों तरफ सर्विस रोड होगा. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ के बचे हुए कार्य को तेजी से पूर्ण करें. इससे लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी. बाइपास में लगनेवाले जाम से भी लोगों को राहत मिलेगी. पटना तथा पटना के बाहर जानेवाले लोगों को भी काफी सहूलियत होगी.

लोगों ने कहा पुनपुन क्षेत्र का हुआ कायाकल्प

मुख्यमंत्री ने पुनपुन सस्पेंशन ब्रिज के निर्माण कार्य का जायजा लिया. मुख्यमंत्री पुनपुन घाट पर भी गये और वहां किये गये सौंदर्यीकरण कार्य का जायजा लिया. वहां उपस्थित लोगों से मुख्यमंत्री ने उनका हालचाल जाना. इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री को सस्पेंशन ब्रिज के निर्माण कार्य कराये जाने तथा पुनपुन घाट के सौंदर्गीकरण कार्य के कराये जाने के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि इस क्षेत्र का आपने कायाकल्प कर दिया है.

पुनपुन घाट के करीब पहुंचना हुआ आसान

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुनपुन घाट तक अब लोग आसानी से पहुंच सकेंगे और उन्हें पिंडदान करने में सहूलियत होगी. उनकी सारी सुविधाओं का ख्याल रखा गया है. उन्होंने कहा कि हमारा इस क्षेत्र से पुराना लगाव है. हम हमेशा इधर आते रहे हैं. लोगों की सुविधाओं के लिए हम लगातार कार्य में लगे रहते हैं.

बिहटा-सरमेरा पथ का पटना-गया-डोभी पथ से होगा लिंक

मुख्यमंत्री ने महुली में बिहटा सरमेरा पथ तथा पटना-गया-डोभी पथ के क्रॉसिंग प्वाइंट अंडर पास के समीप रूककर निर्माणाधीन सर्विस रोड का निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि इस सर्विस पथ के निर्माण से बिहटा-सरमेरा पथ का पटना-गया-डोभी पथ से लिंक हो जायेगा. मुख्यमंत्री ने पटना-गया पुराने पथ की स्थिति का भी जायजा लिया.

Also Read: तेजप्रताप के निष्कासन पर तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया, बोले- निजी जिंदगी पर टिप्पणी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >