सीएम ने किया बिहार का कायाकल्प: उमेश

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश सरकार ने पिछले 20 वर्षों में बिहार का कायाकल्प किया है.

‘2025 में 225 फिर से नीतीश’ के संकल्प को साकार करेगी पार्टी संवाददाता, पटना जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश सरकार ने पिछले 20 वर्षों में बिहार का कायाकल्प किया है. साथ ही समाज के प्रत्येक तबके और सभी क्षेत्रों तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाया है. प्रदेश की जनता की गहरी अपेक्षा अब भी केवल नीतीश सरकार से जुड़ी है. प्रदेश अध्यक्ष ने यह बातें गुरुवार को जदयू प्रदेश मुख्यालय में आयोजित पार्टी की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में कहीं. इस दौरान ‘2025 में 225 फिर से नीतीश’ के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से पार्टी की आगामी कार्ययोजना और रणनीतियों पर गहन चर्चा हुई. इस बैठक में विशेष रूप से बूथ स्तर पर पार्टी संगठन को सशक्त बनाने, जमीनी स्तर पर समन्वय को मजबूती प्रदान करने और नीतीश सरकार की 20 वर्षों की उल्लेखनीय विकासात्मक उपलब्धियों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये गये. मौके पर ललन कुमार सर्राफ, संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, प्रो नवीन आर्य चंद्रवंशी, बैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल और अनिल कुमार मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >