सीएम ने चित्रगुप्त व भैयादूज की दी बधाई

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चित्रगुप्त पूजा और भैयादूज पर्व के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं.

पटना.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चित्रगुप्त पूजा और भैयादूज पर्व के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं. मुख्यमंत्री ने शुभकामना संदेश में कहा है कि ज्ञान के अधिष्ठाता देवता चित्रगुप्त भगवान की पूजा व आराधना से लोगों में पढ़ने-लिखने की अभिरुचि बढ़ती है. लोगों में पढ़ने-लिखने के प्रति बढ़ती हुई अभिरुचि के फलस्वरूप बिहार में ज्ञान और शिक्षा का प्रकाश घर-घर फैलेगा. आज का युग ज्ञान का युग है. सबके प्रयास से बिहार सुखी, समुन्नत और समृद्ध बनेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DURGESH KUMAR

DURGESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >