जदयू के इफ्तार में शामिल हुए सीएम

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को हज भवन में जदयू द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शरीक हुए.

संवाददाता, पटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को हज भवन में जदयू द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शरीक हुए. मुख्यमंत्री को गुलदस्ता, टोपी और साफा भेंटकर उनका अभिनंदन किया गया. इफ्तार के बाद रोजे की नमाज अदा की गयी. मुख्यमंत्री ने दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए रोजेदारों और आगंतुकों का स्वागत किया. इस कार्यक्रम की मेजबानी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने की. मौके पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, महेश्वरी हजारी, लेशी सिंह, सुनील कुमार, संतोष कुमार सुमन, मो जमा खान, शीला कुमारी व रत्नेश सादा, के अलावा विप के उपसभापति रामवचन राय, संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, खालिद अनवर, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, लोजपा नेता राजू तिवारी, सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मो इर्शादुल्लाह, शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अफजल अब्बास, नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >