कैंपस : क्लैट आज, पटना में पांच सेंटर पर आयोजित होगी परीक्षा

कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) एक दिसंबर को आयोजित किया जायेगा. उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में परीक्षा के लिए दोपहर एक बजे से प्रवेश मिलेगा.

संवाददाता, पटना

कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) एक दिसंबर को आयोजित किया जायेगा. उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में परीक्षा के लिए दोपहर एक बजे से प्रवेश मिलेगा. दो घंटे की परीक्षा में विद्यार्थियों को वॉशरूम जाने की इजाजत नहीं होगी. परीक्षा का आयोजन दोपहर दो से शाम चार बजे तक होगा. इसके लिए राज्य में कुल छह सेंटर बनाये गये हैं. इनमें पटना में पांच सेंटर चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, डीएवी राजवंशी नगर, पटना सायंस कॉलेज, पटना लॉ कॉलेज, मगध महिला कॉलेज को बनाया गया है. वहीं मुजफ्फरपुर में लंगट सिंह कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >