छज्जा निर्माण के दौरान दो पक्षों में भिड़ंत, 30 राउंड गोलियां चली

patna news: बाढ़. चालीसकुरवा गांव में छज्जा निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प के दौरान करीब 30 राउंड गोलियां चलीं.

बाढ़. चालीसकुरवा गांव में छज्जा निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प के दौरान करीब 30 राउंड गोलियां चलीं. वर्चस्व को लेकर चलायी गयी गोली के दौरान मौके पर भगदड़ मच गयी. सभी लोग जान बचाकर अपने घरों में छिप गये. इस संबंध में पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान पर 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है. मिली जानकारी के अनुसार रामनारायण यादव और दीपक के परिजनों के बीच छज्जा निर्माण को लेकर झगड़ा शुरू हुआ. रामनारायण यादव का कहना है कि उसकी जमीन पर अवैध तरीके से विपक्षी छज्जा का निर्माण कर रहे थे. विरोध करने पर पथराव करते हुए जान मारने की नीयत से फायरिंग की गयी. वहीं दूसरे पक्ष के दीपक कुमार का कहना है कि वह अपनी जमीन में छज्जा निर्माण कर रहे थे. इसी दौरान रामनारायण यादव आदि मिलकर काम रोकने की कोशिश की और मारपीट करते हुए गोलियां चलाईं. दोनों पक्षों के बीच तनाव कायम है।

मारपीट का मामला दर्ज

पंडारक. थाना क्षेत्र के रसूल्ला गांव में गाड़ी मालिक अमित कुमार को मारपीट कर जख्मी करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को जख्मी के बयान पर रसूल्ला गांव निवासी रौशन कुमार उर्फ बुलेटन को नामजद आरोपित बनाते हुए थाना में एक मामला दर्ज किया है. घटना का कारण गाड़ी भाड़ा जुड़ा हुआ विवाद बताया जाता है .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >