सिविल कोर्ट क्लर्क भर्ती प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, 42,397 अगली परीक्षा के लिए क्वालीफाइ

बिहार सिविल कोर्ट ने क्लर्क भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) का परिणाम घोषित कर दिया है.

संवाददाता, पटना

बिहार सिविल कोर्ट ने क्लर्क भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) का परिणाम घोषित कर दिया है. जो उम्मीदवार 22 दिसंबर 2024 में आयोजित हुई प्रारंभिक परीक्षा में बैठे थे, वे बिहार सिविल कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट https://patna.dcourts.gov.in/notice-category/recruitments/ पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. प्रारंभिक परीक्षा में कुल 42,397 उम्मीदवार लिखित परीक्षा के लिए सफल घोषित हुए हैं. बिहार सिविल कोर्ट क्लर्क भर्ती के माध्यम से कुल 3325 रिक्तियों को भरा जायेगा. रिजल्ट जारी होने के साथ ही कोर्ट की ओर से कैटेगरी वाइज कटऑफ मार्क्स भी जारी किया गया है.

वर्गवार रिक्तियां, कटऑफ और चयनित अभ्यर्थियों की संख्या इस प्रकार है:

श्रेणी : पद : कटऑफ : चयनित

सामान्य वर्ग: 1330 : 70 अंक: 17,043

इडब्ल्यूएस : 332 : 65 अंक:4,176

बीसी : 399 पद :67 अंक : 4,968

इबीसी: 599 पद :63 अंक : 8,269

एससी: 532 पद:57 अंक: 6,495

एसटी: 33 पद :391 अंक: 391

डब्ल्यूबीसी: 100 :50 अंक:1055

3325 पदों के लिए 42,397 अभ्यर्थी हुए क्वालीफाइ

इस भर्ती के के माध्यम से कुल 3325 पदों पर भर्ती की जानी है. प्रीलिम्स एग्जाम में 42,397 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है. ये अभ्यर्थी अब भर्ती की अगली प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र हैं. बिहार सिविल कोर्ट की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 7692 पदों पर नियुक्तियां की जायेंगी. इसमें से पदानुसार क्लर्क के लिए 3325 पद, स्टेनोग्राफर के लिए 1562 पद, कोर्ट रीडर के लिए 1132 पद और प्यून के लिए 1673 पद आरक्षित हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag pradhan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >