पॉलिटेक्निक में 21,510 सीटों पर एडमिशन के लिए च्वाइस फिलिंग 27 से

पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (डीसीइसीइ)-2025 का रिजल्ट और मेरिट लिस्ट जारी कर दी है

-बीसीइसीइबी ने डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (डीसीइसीइ)-2025 के पॉलिटेक्निक की रैंक लिस्ट जारी कीसंवाददाता, पटना

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीइसीइबी) ने पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (डीसीइसीइ)-2025 का रिजल्ट और मेरिट लिस्ट जारी कर दी है.उम्मीदवार वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर मेरिट लिस्ट देख सकते हैं. वे रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. बीसीइसीइबी ने कहा है कि परीक्षा में सफल स्टूडेंट्स सरकारी व निजी क्षेत्रों के पॉलिटेक्निक में पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग (पीइ), पारा मेडिकल (पीएम) और पारा मेडिकल (मैट्रिकुलेशन) (पीएमएम) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए च्वाइस फिलिंग प्रक्रिया 27 जून से शुरू होगी.

कुल 21,510 सीटों पर एडमिशन होगा

बीसीइसीइबी ने कहा है कि पहले राउंड का सीट आवंटन रिजल्ट आठ जुलाई को जारी होगा. फर्स्ट लिस्ट के अनुसार एडमिशन 11 से 13 जुलाई तक होगा. डीसीइसीइ के तहत पॉलिटेक्निक अभियंत्रण (पीइ) में एडमिशन होगा. कुल 46 सरकारी पॉलिटेक्निक की 16170 सीटों पर एडमिशन होगा. वहीं, 16 प्राइवेट पॉलिटेक्निक की 5340 सीटों पर एडमिशन होगा. यानी सरकारी व प्राइवेट पॉलिटेक्निक मिला कर कुल 21,510 सीटों पर एडमिशन होगा.

महत्वपूर्ण तिथि:

रजिस्ट्रेशन व च्वाइल फिलिंग: 27 जून से तीन जुलाई तक

राउंड-1 सीट आवंटन: आठ जुलाईआवंटन पत्र डाउनलोड: आठ से 13 जुलाई तक

एडमिशन: 11 से 13 जुलाई तकराउंड-2 सीट आवंटन: 18 जुलाई

आवंटन पत्र डाउनलोड: 18 से 23 जुलाईएडमिशन: 21 से 23 जुलाई तक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ajay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >