Chirag Paswan: “बीजेपी के इशारों पर तय होती है चिराग की भूमिका”, कांग्रेस के दिग्गज नेता ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

Chirag Paswan: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले चिराग पासवान के चुनाव लड़ने की घोषणा पर कांग्रेस नेता उदित राज ने बीजेपी और सीएम नीतीश पर टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने विपक्ष को कमजोर करने के लिए चिराग का इस्तेमाल किया. जानिए क्या है राजनीतिक गणित…

Chirag Paswan: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मी के बीच चिराग पासवान के चुनाव लड़ने की घोषणा ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है. कांग्रेस नेता उदित राज ने इस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि एक समय था जब आरजेडी, कांग्रेस और नीतीश कुमार मिलकर सरकार बनाने की स्थिति में थे. लेकिन अब बीजेपी ने रणनीतिक रूप से इन दलों को कमजोर कर दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली बार चिराग पासवान को आगे कर आरजेडी और कांग्रेस के वोट काटे गए. आरएसएस के कैडर को एलजेपी से चुनाव लड़वाकर भ्रम फैलाया गया और विपक्ष को नुकसान पहुंचाया गया.

बीजेपी की इशारों पर तय होती है चिराग की भूमिका

उदित राज ने दावा किया कि चिराग पासवान की भूमिका बीजेपी के इशारों पर तय होती है. उन्होंने कहा कि अब सीएम नीतीश कुमार बीजेपी में छोटे पार्टनर बनकर रह गए हैं. पिछली बार उन्हें मात्र 44-45 सीटें मिलीं जबकि बीजेपी को 74 सीटें. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब हालात ऐसे हो गए हैं कि नीतीश कुमार को अपने बेटे के पंचायत चुनाव जीतने तक की चिंता करनी पड़ सकती है.

कांग्रेस ने सीएम को लेकर भी किया दावा

कांग्रेस नेता ने यह भी दावा किया कि इस बार बीजेपी नीतीश को और नीचे गिराने की योजना बना चुकी है. भले ही सीटों की संख्या समान हो, लेकिन बीजेपी का स्ट्राइक रेट 80-90 प्रतिशत तक पहुंचाकर जेडीयू को लगभग अप्रासंगिक बना सकती है. उदित राज ने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि बीजेपी चुनाव आयोग, ईवीएम और पूरा सिस्टम अपने नियंत्रण में रखकर जीत सुनिश्चित करती है. उन्होंने कहा कि जो चुनाव बीजेपी के लिए हारना नुकसानदेह नहीं है, वहां हार को भी स्वीकार किया जाता है.

ALSO READ: Expressway In Bihar: रक्सौल-हल्दिया सिक्स लेन एक्सप्रेसवे इस दिन हो जाएगा तैयार! 54000 करोड़ रुपए की लागत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >