भारत की मशहूर इमारतों के इतिहास से बच्चों ने कराया अवगत

इस अवसर पर कक्षा तीसरी से 9वीं के बच्चों ने भाग लेते हुए देश की प्रमुख इमारतों के प्रतिमानों को बनाया.

संवाददाता, पटना

शाहर के दानापुर स्थित इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल गर्ल्स की ओर से शनिवार को भारत के मशहूर इमारतों की प्रदर्शनी आयोजित की गयी. इस अवसर पर कक्षा तीसरी से 9वीं के बच्चों ने भाग लेते हुए देश की प्रमुख इमारतों के प्रतिमानों को बनाया. इस दौरान बच्चों ने इन इमारतों के बनने में लगे समय, रॉ मेटेरियल, इसके क्षेत्रफल, ऐतिहासिक जानकारी देते हुए विभिन्न घटनाओं से भी लोगों को अवगत कराया. प्रदर्शनी में बच्चों ने ताजमहल, आमेर फोर्ट, चार मीनार, नालंदा यूनिवर्सिटी, लोटस टेंपल, मैसूर प्लेस आदि के मॉडल पेश किये. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पटना म्यूजियम के एडिशनल डायरेक्टर डॉ सुनील कुमार झा, पटना वीमेंस कॉलेज की सोशियोलॉजी विभाग की अध्यक्ष तापसी भट्टाचार्य, रेडिएंट पब्लिक स्कूल की मनीषा सिन्हा, तुरुमित्र की यूथ कोऑर्डिनेटर देवोप्रिय समेत अन्य लोग मौजूद रहे सभी अतिथियों का स्वागत स्कूल की प्राचार्या गुरमीत कलसी ने किया. उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किये गये मॉडल और उससे जानकारी को बेहतर अंदाज में पेश करने की सराहना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >