पटना: बाढ़ की आफत के बीच पानी में मस्ती, खतरे से बेखबर बच्चे व युवा; जलमग्न गलियों में लगा रहे गोते

पुनपुन में बाढ़ का पानी लोगों के लिए मुसीबत बना है, लेकिन बच्चे और युवा इसे मस्ती का मौका समझ रहे हैं. डूबी गलियों में खेलते ये बच्चे खतरों से बेखबर हैं. प्रशासन ने अभिभावकों से बच्चों को रोकने की अपील की है.

 Patna Flood: एक ओर पुनपुन में बाढ़ का पानी लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर डूबी गलियों में बच्चे और युवा इसे मस्ती का मौका बना रहे हैं. नगर के जलमग्न इलाकों में दोपहर होते ही बच्चों की टोलियां पानी में उतर रही हैं. कोई तैरता नजर आ रहा है, तो कोई ट्यूब और प्लास्टिक के ड्रम के सहारे पानी में घूम रहा है.

डूबी गलियों में तैरते नजर आ रहे बच्चे

पुनपुन नदी में आयी बाढ़ से शहर के कई वार्डों और आसपास के ग्रामीण इलाकों में जनजीवन प्रभावित है. कई घरों और गलियों में पानी जमा है. इसके बावजूद बच्चे और युवा बाढ़ के पानी में खेलने और तैरने से बाज नहीं आ रहे हैं. कई युवाओं ने इसे मजाक में ‘देसी वाटर पार्क’ तक नाम दे दिया है.

लंबे समय बाद आयी ऐसी बाढ़

स्थानीय लोगों के अनुसार, लंबे समय बाद इस स्तर की बाढ़ देखने को मिल रही है. यही वजह है कि बच्चों और युवाओं के लिए बाढ़ का पानी कौतूहल और नए अनुभव का कारण भी बना हुआ है. दोपहर के समय जलमग्न गलियों में बच्चों की टोलियां तैराकी करती और ट्यूब के सहारे घूमती दिखाई दे रही हैं.

पानी में गड्ढे और जहरीले जीवों का खतरा

बाढ़ के पानी में मस्ती के बीच खतरे को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. पानी में छिपे गड्ढे, तेज बहाव, गंदगी और जहरीले जीवों का खतरा बना रहता है. ऐसे में बाढ़ के पानी में उतरना बच्चों और युवाओं के लिए जोखिम भरा हो सकता है.

बच्चों को पानी में जाने से रोकने की अपील

स्थानीय प्रशासन लगातार अभिभावकों और स्थानीय लोगों से बच्चों को बाढ़ के पानी में जाने से रोकने का अनुरोध कर रहा है. लोगों से अपील की जा रही है कि वे बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और उन्हें जलमग्न इलाकों में जाने से रोकें.

दानापुर में मिलावटखोरों पर कार्रवाई: पनीर-दूध में मिलावट पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने की छापेमारी; 180 लीटर दूध नष्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अजय कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >