Patna IGIMS में अगले महीने शुरू हो जाएगा बच्चों का कैंसर वार्ड, 1050 करोड़ की लागत से हो रहा तैयार

Patna IGIMS: पीएमसीएच की तरह आईजीआईएमएस में भी 76.47 करोड़ रुपये की लागत से मल्टी लेबल पार्किंग का निर्माण किया जाएगा. इसके अलावा 96.36 करोड़ रुपये की लागत से लेक्चर थिएटर, 18.45 करोड़ रुपये की लागत से एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं के लिए हॉस्टल के साथ-साथ 91.70 करोड़ रुपये खर्च करके आईजीआईएमएस परिसर में आठ मंजिला डेंटल अस्पताल भवन का भी निर्माण किया जाएगा.

Patna IGIMS: बिहार की राजधानी पटना का इंदिरा गांधी आयुर्वेद संस्थान (IGIMS) न सिर्फ राज्य में बल्कि पूर्वोत्तर भारत के बड़े अस्पतालों में शुमार है. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की परिकल्पनाओं पर आधारित कुल 1050 करोड़ रुपये की लागत से आईजीआईएमएस के कायाकल्प की योजना अब अपने अंतिम चरण में है. अगले महीने जून में आईजीआईएमएस में बच्चों का कैंसर वार्ड, दो अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, 20 बेड वाले क्रिएटिव केयर मेडिसीन इकाई, अत्याधुनिक फिजिओथेरेपी मशीन और दो दर्जन डायलिसिस मशीनों का लोकार्पण किया जाएगा.

क्या बोले मंगल पांडेय

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय शुक्रवार को आईजीआईएमएस परिसर में चहारदीवारी, कंक्रीट सड़क, नाला और केबल ट्रेंच निर्माण कार्य का शिलान्यास कर रहे थे। इस परियोजना पर कुल 16 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं. शिलान्यास समारोह की अध्यक्षता दीघा विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय विधायक संजीव चौरसिया ने की. स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने आईजीआईएमएस को पूर्वों भारत के सुपर स्पैशलिटी अस्पताल के रूप में विकसित करने के लिए कुल 1050 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है.

इसे भी पढ़ें: Bihar Rain Alert: बिहार के 27 जिलों में ऑरेंज और 11 जिलों में येलो अलर्ट, IMD ने जारी की भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

जल्द ही 1700 और नए बेड की व्यवस्था की जा रही

इनमें 750 करोड़ रुपये की योजना बनकर तैयार हो चुकी है और अगले महीने उसका लोकार्पण कर दिया जाएगा, जबकि 300 करोड़ की योजनाओं को सरकार की स्वीकृति मिल चुकी है और उसे अगले कुछ महीनों में पूरा कर लिया जाएगा. आईजीआईएमएस में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए सीटों की संख्या बढ़कर अब 150 हो चुकी है. यहां फिलहाल कुल 1700 बेड उपलब्ध हैं. जबकि जल्द ही 1700 और नए बेड की व्यवस्था की जा रही है.

ऐसे में यहां मरीजों के लिए बेड की कुल संख्या 3400 हो जाएगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार का काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार ने आईजीआईएमएस के लिए 300 करोड़ रुपये की कई अन्य नई योजनाओं को भी अपनी स्वीकृत दे दी है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >