मुख्यमंत्री ने दुर्गा पूजा और दशहरा की दी बधाई

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.

पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि दुर्गा पूजा एवं दशहरा का पर्व हर्ष एवं उल्लास का पर्व है. दशहरा पर्व को विजय पर्व के रूप में मनाया जाता है. यह पर्व असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है. यह हमारे जीवन में संयम एवं आत्मिक बल का संचरण करने वाला पर्व है. मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को पारस्परिक सद्भाव, आपसी भाईचारा एवं शांतिपूर्ण तरीके से हर्षोल्लास के साथ मिल-जुलकर मनाएं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >