छपरा के मैक्सवेल इलेवन ने पटना की पचरुखिया सचदेवा को हराया

patna news: फतुहा/दनियावां. पचरुखिया गांव में आयोजित महाराणा प्रताप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में गुरुवार को छपरा के मैक्स वेल इलेवन की क्रिकेट टीम ने पटना के पचरुखिया सच्चे दरबार क्रिकेट टीम को 80 रनों से हरा दिया.

फतुहा/दनियावां. पचरुखिया गांव में आयोजित महाराणा प्रताप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में गुरुवार को छपरा के मैक्स वेल इलेवन की क्रिकेट टीम ने पटना के पचरुखिया सच्चे दरबार क्रिकेट टीम को 80 रनों से हरा दिया. छपरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में चार विकेट पर 219 रन बनाया. छपरा के मैक्सवेल इलेवन के कैप्टन प्रवीण सोनू उर्फ मैक्सवेल ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंद में 102 रन बनाया. जिसमें 14 छक्के और चार चौके लगाया. जिन्हें मैन ऑफ दी मैच और मैन ऑफ दी सीरीज का पुरस्कार दिया गया. जवाब में पचरुखिया की सच्चे दरबार की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 139 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. बेस्ट बॉलर का पुरस्कार भी छपरा के रोहित कुमार को मिला. विजेता टीम को ट्रॉफी मुख्य अतिथि इंजीनियर गोपाल शंकर सिंह और फतुहा उपप्रमुख संतोष कुमार व किसान नेता देव कुमार सिंह ने प्रदान किया. मौके पर आयोजक अमितेश कुमार, अश्वनी, रौशन सोलंकी, सौरव, रवि, अनिल सिंह, छोटू सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vipin prakash yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >