चालान कटने का मैसेज भेजा और एपीके फाइल इंस्टॉल करा ठगी
पटना.
23 अप्रैल को आशीष के व्हाट्सएप पर एक हजार का चालान कटने का मैसेज आया. साथ ही एक लिंक भी आया. लिंक में एम परिवहन लिखा था लेकिन यह एपीके फाइल था. आशीष ने उसे अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर लिया. इसके बाद 24 अप्रैल को उनके दो क्रेडिट कार्ड और एक बैंक अकाउंट से 4.12 लाख की निकासी हो गई. वे तुरंत कंकड़बाग थाना गए. वहां से उन्हें साइबर थाना भेज दिया गया. वे भागकर साइबर थाना पहुंचे. वहां से उन्हें सीसीएसयू भेज दिया गया. सीसीएसयू में शिकायत सुन रहे पुलिस कर्मी ने उनकी बात सुनी आशीष ने कहा कि पुलिसकर्मी ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज की. हमें दो कंप्लेन नंबर दिया. कहा कि आपका 85 हजार रुपया होल्ड हो गया है. इसके बाद 25 अप्रैल को आने को कहा गया. आशीष जब 25 अप्रैल को वापस सीसीएसयू गए तब उन्हें सीसीएसयू में कहा गया कि शेष 85 हजार भी शातिरों ने निकाल लिया. अब आप साइबर थाने में लिखित आवेदन दीजिए। इसके बाद साइबर थाने में शिकायत दर्ज की गया.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.