Video: पटना में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या के बाद जश्न मनाते शूटर, हत्या से पहले और बाद का वीडियो वायरल

Chandan Mishra Murder: बक्सर के कुख्यात गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या से ठीक पहले और बाद शूटरों की गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. इसका फुटेज सामने आया है.

Chandan Mishra Murder: पटना के पारस अस्पताल में बक्सर के गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या गोली मारकर गुरुवार को कर दी गयी. पांच शूटर अस्पताल के अंदर गए और दूसरे फ्लोर के उस कमरा नंबर 209 में घुसे जहां चंदन मिश्रा इलाज के क्रम में बेड पर लेटा था. इस हत्याकांड में लिप्त शूटरों से जुड़े कई सीसीटीवी फुटेज वायरल हुए हैं. शूटर हत्या करने से पहले एकसाथ जमा हुए थे.

हत्या के बाद जश्न मनाते हुए भागे शूटर

एक फुटेज सामने आया है जिसमें हत्या के बाद सभी शूटर बाइक पर सवार होकर भागते दिखे हैं. हाथ में हथियार लहराकर ये शूटर जश्न मनाते हुए भागते दिखे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >