सीबीएसइ : फर्जी यूनिवर्सिटी में एडमिशन से बचाव के लिए अलर्ट जारी

फर्जी और गैर-मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों में दाखिला लेने से बचने के लिए सीबीएसइ ने सभी स्कूलों को विद्यार्थियों और अभिभावकों को जागरूक करने के निर्देश दिये हैं.

संवाददाता, पटना

फर्जी और गैर-मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों में दाखिला लेने से बचने के लिए सीबीएसइ ने सभी स्कूलों को विद्यार्थियों और अभिभावकों को जागरूक करने के निर्देश दिये हैं. बोर्ड ने कहा है कि छात्र केवल यूजीसी से मान्यता प्राप्त उच्च शिक्षण संस्थानों में ही एडमिशन लें. सीबीएसइ ने यह निर्देश विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की सलाह के आधार पर जारी किया है. यूजीसी हर साल अपनी वेबसाइट पर फर्जी यूनिवर्सिटी और मान्यता प्राप्त संस्थानों की सूची जारी करता है. इसके बावजूद कई छात्र बिना जांच-पड़ताल के ऐसे संस्थानों में दाखिला ले लेते हैं, जिससे उनका भविष्य खतरे में पड़ सकता है. बोर्ड ने सभी सीबीएसइ स्कूलों से कहा है कि वे कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों और उनके माता-पिता को इस बारे में जानकारी दें. विद्यार्थियों को यह भी बताया जाये कि किसी भी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने से पहले उसकी मान्यता जरूर जांचें. सीबीएसइ ने कहा है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, ऐसे में समय रहते जागरूकता जरूरी है, ताकि छात्र गलत संस्थानों में फंसने से बच सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >