इंतजार खत्म, इस दिन सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट होगा जारी, यहां से सीधे देखें परिणाम

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से किसी भी समय 12वीं के परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा सकता है. डिजिलॉकर पर जल्द रिजल्ट आने की सूचना जारी कर दी गयी है.

CBSE 12th Result 2026: (अंबर की रिपोर्ट) केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से किसी भी समय 12वीं के परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा सकता है. डिजिलॉकर पर जल्द रिजल्ट आने की सूचना जारी कर दी गयी है. मिली जानकारी के अनुसार 12वीं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन का काम पूरा हो चुका है और बोर्ड की ओर से जल्द ही रिजल्ट जारी की जा सकती है.

परीक्षार्थी यहां से देखें रिजल्ट

विद्यार्थी सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. वेबसाइट पर अत्याधिक लोड होने की वजह से विद्यार्थी डिजीलॉकर और उमंग एप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. बोर्ड की ओर से स्कूलों को छह अंकों का सिक्योरिटी पिन भी जारी करने का दिया है.

इस दिन जारी होगा 12वीं का परिणाम

इसकी मदद से विद्यार्थी अपनी डिजिटल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं. बता दें कि इस साल कक्षा 10वीं का रिजल्ट पहले ही 15 अप्रैल को जारी किया जा चुका है. इसके बाद से 12वीं के विद्यार्थियों को अपने स्कोरकार्ड का इंतजार है.

पास होने के लिए चाहिए 33 प्रतिशत अंक

विद्यार्थियों को पास होने के लिये प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड, रॉल नंबर, स्कूल कोड, और एडमिट कार्ड तैयार रखें.

Also Read: NEET UG 2026: NEET UG में गेस पेपर से 120 सवाल मैच होने से बढ़ी टेंशन, जांच के घेरे में पूरा एग्जाम सिस्टम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >