परिवार को धमकी के बाद एक्शन, जहानाबाद में छात्रा के घर का सुरक्षा बढ़ाएगी बिहार पुलिस

Patna NEET Student Case: पटना के एक हॉस्टल में नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले की जांच अब सीबीआई (CBI) कर रही है. इस बीच, छात्रा के परिवार को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें सुरक्षा देने का फैसला किया है. सीबीआई ने मामले में पुलिस अधिकारियों से पूछताछ शुरू कर दी है.

Patna NEET Student Case: पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला अब केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) के पास है. इस बीच परिवार की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कदम उठाने की बात कही है. कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि जहानाबाद पुलिस से संपर्क किया गया है और परिजनों को सुरक्षा दी जाएगी.

घर के अंदर फेंका गया था धमकी

हाल ही में छात्रा के गांव स्थित घर पर धमकी भरा पर्चा फेंका गया था. शनिवार सुबह करीब 11 बजे रसोई की खिड़की पर यह पर्चा मिला. उसमें लिखा था कि ज्यादा आवाज उठाओगे तो उठा लिए जाओगे, मार दिए जाओगे. इस धमकी के बाद परिवार दहशत में है.

सूचना मिलने पर शकूराबाद थाने के प्रभारी राहुल कुमार गांव पहुंचे और पर्चा जब्त कर जांच शुरू की. उन्होंने कहा कि पहली नजर में यह किसी असामाजिक तत्व की हरकत लगती है. पूरी सच्चाई जांच के बाद सामने आएगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्या है पूरा मामला

छात्रा पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी. 6 जनवरी को तबीयत बिगड़ने के बाद उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. मामला संदिग्ध लगा तो पहले पटना पुलिस और फिर एसआईटी ने जांच की. बाद में केस सीबीआई को सौंप दिया गया.

फॉरेंसिक जांच में छात्रा के कपड़ों पर पुरुष के स्पर्म मिलने की पुष्टि हुई थी. इसके बाद गांव के एक दर्जन से ज्यादा लोगों का डीएनए सैंपल लिया गया. परिवार लगातार न्याय की मांग कर रहा है.

जांच के दौरान सीबीआई ने चित्रगुप्त नगर थाने की दारोगा रीना कुमारी से करीब तीन घंटे तक पूछताछ की. आने वाले दिनों में कदमकुआं और अन्य थानों के कुछ पुलिस अधिकारियों को भी बुलाया जा सकता है.

एजेंसी ने उन सभी पुलिसकर्मियों की सूची तैयार की है जो घटना के दिन हॉस्टल या अस्पताल पहुंचे थे. सीबीआई अब पूरे घटनाक्रम को जोड़ने में लगी है. टीम ने पहले सीन को दोबारा समझा, फिर जहानाबाद जाकर परिवार का बयान लिया. साथ ही छात्रा से जुड़ी कुछ चीजें भी अपने साथ ले गई है.

एजेंसी यह भी देख रही है कि शुरुआती जांच में सबूतों को सही तरीके से सुरक्षित रखा गया या नहीं. फिलहाल परिवार को सुरक्षा देने की तैयारी है.

इसे भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में एटीएम फ्रॉड गिरोह ने पुलिस टीम पर बरसाईं गोलियां, पूरे शहर में नाकेबंदी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >