खुसरूपुर. शनिवार को थाना क्षेत्र के भुसकी स्थित थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने एसएसबी के सहयोग से 1.64 किलो गांजा, 1,75,470 रुपये कैश व तीन लीटर शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार शख्स की पहचान भुसकी निवासी पदार्थ गोप के पुत्र संजय गोप व नसीब प्रसाद के पुत्र कृपाल कुमार के रूप में की है. पुलिस ने यह गिरफ्तारी शख्स के घर से की है. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों काफी दिन से इस काम में लिप्त थे जिसकी तलाश पुलिस को थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
