पटना में सीएम नीतीश के काफिले में अचानक घुसी कार, वीडियो में देखिए कैसे धीमी हो गई कारकेड की रफ्तार

CM Nitish Convoy: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में एक बड़ी चूक सामने आई है. पटना चिड़िया घर के सामने उनके काफिले में एक अनजान कार घुस गई जिसके बाद उनके कारकेड की रफ्तार कम हो गई. जिसका वीडियो आप देख सकते हैं.

CM Nitish Convoy: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में एक बड़ी चूक सामने आई है. सीएम नीतीश इन दिनों अपनी प्रगति यात्रा पर हैं, जहां वह राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं. बुधवार को भी सीएम नीतीश अपने काफिले के साथ सीएम आवास से रवाना हुए थे, लेकिन रास्ते में उनके काफिले में एक कार घुस गई जिसके बाद कुछ सेकंड के लिए काफिला धीमा हो गया.

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना पटना के चिड़िया घर के पास हुई. इस अप्रत्याशित घटना से थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर कार को साइड करवाना पड़ा. यह घटना मुख्यमंत्री की सुरक्षा में एक गंभीर चूक मानी जा रही है, क्योंकि सीएम के यात्रा मार्ग को आम लोगों के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया जाता है.

Also Read: भीड़ से परेशान युवकों का बिहारी जुगाड़, न ट्रेन न बस महाकुंभ स्नान के लिए नाव से ही निकल गए

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >