जेइइ मेन में नहीं मिलेगा कैलकुलेटर, रजिस्ट्रेशन शुरू होने के एक ही दिन में बदला इन्फॉर्मेशन बुलेटिन

एनटीए ने स्पष्ट किया है कि जेइइ मेन परीक्षा कोई जेनेरिक टेस्ट नहीं है, जिसमें स्टूडेंट्स को कैलकुलेटर की सुविधा दी जाये

– पूर्व की भांति ही होगी परीक्षासंवाददाता, पटना

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित की जा रही जेइइ मेन के रजिस्ट्रेशन शुरू होने के दूसरे ही दिन बड़ा बदलाव किया गया है. एनटीए ने अपने ही द्वारा एक दिन पहले जारी किये गये इन्फॉर्मेशन बुलेटिन में बदलाव कर संशोधित नोटिफिकेशन जारी किया है. इसके अनुसार अब परीक्षा में बेसिक वर्चुअल कैलकुलेटर की सुविधा नहीं दी जायेगी. आवेदन प्रक्रिया 31 अक्तूबर को शुरू हुई थी, इससे पहले इसी दिन इन्फॉर्मेशन बुलेटिन जारी किया गया था. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है. आवेदन की अंतिम तिथि 27 नवंबर तक है. अब तक दो दिनों में एक लाख से अधिक विद्यार्थी परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके हैं. इस वर्ष 15 लाख से अधिक स्टूडेंट्स के आवेदन करने की उम्मीद है. एलन कैरियर इंस्टीट्यूट के कैरियर काउंसेलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि एनटीए द्वारा जारी किये गये लेटेस्ट नोटिफिकेशन के अनुसार जेइइ मेन में स्टूडेंट्स को कैलकुलेटर की सुविधा नहीं दी जायेगी. एनटीए ने स्पष्ट किया है कि जेइइ मेन परीक्षा कोई जेनेरिक टेस्ट नहीं है, जिसमें स्टूडेंट्स को कैलकुलेटर की सुविधा दी जाये.

पूर्व में हुई परीक्षाओं के तर्ज पर ही करनी होगी तैयारी

नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया है कि यह एक टाइपोग्राफिक एरर है, जिसके चलते इन्फॉर्मेशन बुलेटिन में विद्यार्थियों को प्लस, माइनस, मल्टीप्लिकेशन, डिवाइड रूट व पर्सेंटेज के लिए बेसिक वर्चुअल कैलकुलेटर देने की बात की गयी थी. एनटीए ने यह संशोधन करते हुए नया इन्फॉर्मेशन बुलेटिन भी जारी कर दिया है, जिसमें वर्चुअल कैलकुलेटर देने की बात को हटा दिया गया है. ऐसे में स्टूडेंट्स अपनी परीक्षा की तैयारी पूर्व में हुई परीक्षाओं के तर्ज पर ही करें. उल्लेखनीय है कि इस वर्ष यह परीक्षा 21 से 30 जनवरी व दो से नौ अप्रैल के मध्य दो सेशन में करवायी जायेगी. सेशन-1 का परीक्षा परिणाम 12 फरवरी व जेइइ मेन की फाइनल ऑल इंडिया रैंक के साथ सेशन-2 का परिणाम 20 अप्रैल को जारी किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag pradhan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >