सीएबी ने किया जीएनआइओटी कप पर कब्जा

सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित अंडर-15 जीएनआइओटी कप पर क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार (सीएबी) ने कब्जा कर लिया है़

पटना़ सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित अंडर-15 जीएनआइओटी कप पर क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार (सीएबी) ने कब्जा कर लिया है़ कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गये फाइनल मैच में टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए सीएबी ने 21 ओवर में नौ विकेट पर 185 रन बनाये़ मंजीस वर्मा और प्रिंस ने 35-35 रन की पारी खेली़ लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट की ओर से रूपेश ने पांच विकेट चटकाये़ जवाब में लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम मंजीत के 65 और अनमोल के 41 रन के बाद भी 19.1 ओवर में 163 रन पर ऑलआउट हो गयी़ सीएबी के निकेश कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया़ खिलाड़ियों को पटना नगर निगम की उप मेयर रेशमी चंद्रवंशी, बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी, वार्ड पार्षद इंद्रदीप चंद्रवंशी और आशीष कुमार सिन्हा ने पुरस्कृत किया़ अतिथियों का स्वागत फाउंडेशन के महासचिव नवीन कुमार ने किया जबकि धन्यवाद व्यक्त संस्थापक संतोष तिवारी ने किया़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >