ऑपरेशन कर बच्ची के पेट से निकाला बालों का गुच्छा

पटना सिटी. एनएमसीएच के सर्जरी विभाग में समस्तीपुर निवासी दस वर्ष की बच्ची का ऑपरेशन कर पेट से 700 ग्राम बालों का गुच्छा निकाला गया है.

पटना सिटी. एनएमसीएच के सर्जरी विभाग में समस्तीपुर निवासी दस वर्ष की बच्ची का ऑपरेशन कर पेट से 700 ग्राम बालों का गुच्छा निकाला गया है. ऑपरेशन के उपरांत बच्ची पूर्णत स्वस्थ्य है. सर्जरी विभाग के डॉ पीडी वर्मा की यूनिट में बच्ची को पेट में दर्द रहने और खाना ठीक ने नहीं खाने की स्थिति में ओपीडी में उपचार के लिए परिजन लेकर आये. जहां पर पैथोलॉजी जांच और अल्ट्रासाउंड के बाद बच्ची को डॉ पीडी वर्मा की यूनिट में भर्ती किया गया. भर्ती बच्ची का ऑपरेशन कर पेट से बाल का गुच्छा निकाला गया. ऑपरेशन में यूनिट इंचार्ज डॉ पीडी वर्मा के साथ डॉ अलख नारायण, डॉ अमित कुमार, डॉ सूरज कुमार, डॉ स्वाति कुमारी और निश्चेतना विभाग के डॉ हेमंत कुमार झा, डॉ प्रदीप कुमार तिवारी, डॉ विवेक कुमार, डॉ मिथिलेश कुमार नर्स और पारा मेडिकल कर्मियों के सहयोग से ऑपेरशन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >