पटना में गंगा किनारे बने मकानों पर चलेगा बुलडोजर, दो फेज में होगी कार्रवाई, पुलिस बल की मांग

Bulldozer Action: पटना में एक बार फिर बुलडोजर एक्शन दिखने वाला है. पटना सिटी के इलाके में भद्रघाट से कंगनघाट के बीच बने 259 मकानों को तोड़ा जाएगा. इसे लेकर प्रशासन की तरफ से तैयारी पूरी कर ली गई है. पुलिस बल की भी मांग की गई है.

Bulldozer Action: पटना में सरकारी जमीन पर बने मकानों को तोड़ने की तैयारी की गई है. पटना सिटी इलाके में बुधवार को यह कार्रवाई होगी. इससे पहले गंगा किनारे बसे लोगों की चिंता बढ़ गई है. भद्रघाट से कंगनघाट के बीच 259 मकानों पर प्रशासन का बुलडोजर चलने वाला है. सिर्फ मकान ही नहीं, बल्कि गोदाम, गैराज, चहारदीवारी, खटाल और ईंट भट्ठे समेत तमाम स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण भी हटाए जाएंगे.

दो फेज में हटाया जाएगा अतिक्रमण

जानकारी के मुताबिक, प्रशासन ने इस कार्रवाई की पूरी तैयारी कर ली है. पटना सिटी और दीदारगंज के सीओ ने पुलिस बल की मांग की है. बताया गया है कि अतिक्रमण हटाने का अभियान दो फेज में चलेगा. पहले फेज में गंगा किनारे बनी मौजूदा सड़क से 30 मीटर यानी करीब 100 फीट के दायरे में आने वाले निर्माण हटाए जाएंगे. इसके बाद दूसरे फेज में बाकी के बचे एरिया में अतिक्रमण पर कार्रवाई होगी.

लोगों को दिया गया था नोटिस

कार्रवाई से पहले प्रशासन ने 259 लोगों को नोटिस दिया था. 5 अगस्त को सुनवाई के बाद आदेश जारी हुआ और माइकिंग कराकर 14 अगस्त तक जमीन खाली करने का निर्देश दिया गया था. समय सीमा खत्म होने के बाद अब प्रशासन एक्शन की तैयारी कर चुका है.

ये है पूरा मामला

बताया जाता है कि गंगा के दक्षिणी किनारे स्थित इस जमीन पर पहले सारण और वैशाली जिले का प्रशासनिक नियंत्रण था. लेकिन क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के कारण निगरानी और प्रशासनिक कार्यों में परेशानी होती थी. इसे देखते हुए राज्य सरकार ने नवंबर 2021 में फैसला लिया और सारण की 3,212 एकड़ और वैशाली की 331.5 एकड़ जमीन को पटना जिले में शामिल कर दिया गया. ऐसे में इस क्षेत्र में जेपी सेतु, पहलेजा घाट और कंगन घाट के आसपास की जमीन भी शामिल है.

पहले भी हुई थी कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, इस एरिया में पहले भी अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चला था. कुछ कच्चे और पक्के निर्माणों को तोड़ा गया था. लेकिन उस वक्त कुछ लोग जो जमीन पर दावा करने वाले थे, वह सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए. इसके बाद अतिक्रमण रोक दिया गया था. लेकिन अब एक बार फिर कार्रवाई शुरू होने वाली है और बुधवार को बुलडोजर लगभग 259 मकानों पर चलाया जाएगा.

Also Read: बिहार में होगा 5 लाख करोड़ का निवेश, सरकार को मिलेगा 7 हजार करोड़ का राजस्व, जानिए क्या है तैयारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >