Viral Video: राजद विधायक महिलाओं के सिर पर पटक रहे साड़ी, धकेल भी रहे... वीडियो वायरल

Viral Video: बिहार एक राजद विधायक का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें आरजेडी विधायक साड़ी बांटते दिख रहे हैं. इस दौरान उनकी नाराजगी का सामना कई महिलाओं को करना पड़ रहा है.

Viral Video: बिहार के बक्सर जिले के राजद के एक विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें महिलाओं के बीच साड़ी वितरण विधायक के हाथों किया जा रहा है. महिलाओं की संख्या अधिक दिख रही है. कतार में खड़ी होकर महिलाएं साड़ी ले रही हैं. इस बीच विधायक गुस्साए हुए भी दिख रहे. महिलाओं को तेजी से आगे बढ़ने कई बार खुद हाथ से धकेल रहे. इतना ही नहीं एक महिला के सिर पर भी साड़ी दे मारी. लोग इसकी आलोचना कर रहे. X पर एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा- ‘महिलाओं को “माई बहिन सम्मान योजना” के लिए धक्के मार कर तैयार करते हुए’

नोट: वायरल वीडियो की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >