VIDEO: BPSC TRE 4 की वैकेंसी अगस्त के अंत तक आने का दावा, तेजस्वी यादव पर भड़के शिक्षा मंत्री, वीडियो में जानिए क्या-क्या बोले

VIDEO: BPSC TRE 4 की वैकेंसी अगस्त के अंत तक आने का दावा, तेजस्वी यादव पर भड़के शिक्षा मंत्री, वीडियो में जानिए क्या-क्या बोले

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने BPSC TRE 4 की वैकेंसी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बताया कि वैकेंसी अगस्त के अंत तक जारी हो सकती है. मंत्री ने तेजस्वी यादव के पत्र पर भी सवाल उठाए.

TRE 4 : शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि BPSC TRE 4 की वैकेंसी अगस्त के अंत तक जारी हो सकती है. परीक्षा की तारीख और प्रक्रिया BPSC तय करेगा. सरकार ने आयोग से पूरी तैयारी के साथ परीक्षा जल्द कराने का अनुरोध किया है.

तेजस्वी यादव पर निशाना, शिक्षकों के ट्रांसफर पर भी बोले

मिथिलेश तिवारी ने तेजस्वी यादव के पत्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिन मुद्दों पर पत्र लिखा गया है, उन पर विभाग पहले ही काम कर चुका है. उन्होंने शिक्षकों के ऐच्छिक स्थानांतरण को लेकर बताया कि करीब 1 लाख पात्र शिक्षकों में से 73 हजार आवेदन मिल चुके हैं. मंत्री ने झारखंड में छात्र आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज पर भी वहां की सरकार को घेरा.

Also Read: VIDEO : भाई वीरेंद्र ने कहा- डायल 112 गश्ती के बजाय मटरगश्ती कर रही, शराब तस्करी और प्रशांत किशोर पर भी बोले RJD विधायक; देखिए पूरा वीडियो


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >