शिक्षक अभ्यर्थियों ने बिहार सरकार को 30 मई तक का दिया अल्टीमेटम, बात नहीं बनी तो होगा महाआंदोलन

BPSC TRE-4 Protest: BPSC TRE-4 के अभ्यर्थियों ने पटना में जमकर प्रदर्शन किया. इस बीच अब बिहार सरकार को 30 मई तक का अल्टीमेटम दिया गया है. शिक्षक अभ्यर्थियों ने ऐलान कर दिया है कि अगर विज्ञापन जारी नहीं किया गया तो महाआंदोलन करेंगे.

BPSC TRE-4 Protest: बिहार में शिक्षक अभ्यर्थियों का आक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच अब अभ्यर्थियों ने ऐलान कर दिया है. बिहार सरकार को 30 मई तक का अभ्यर्थियों ने अल्टीमेटम दिया है. स्पष्ट कहा गया है कि अगर 30 मई तक TRE 4 का विज्ञापन नहीं आया तो महाआंदोलन किया जाएगा.

छात्र नेता ने जारी किया पोस्टर

छात्र नेता खुशबू पाठक की ओर से पोस्टर जारी किया गया है. इस पोस्टर में साफ लिखा गया है, ‘अबकी बार, आर-पार’. साथ ही यह भी जिक्र किया गया है कि अगर सरकार नोटिफिकेशन जारी नहीं करेगी तो 1 जून को थाली बेलन-क्रांति आंदोलन किया जाएगा. एक बार फिर पटना की सड़क पर अभ्यर्थी उतरेंगे और महाआंदोलन करेंगे.

बुधवार को अभ्यर्थियों ने किया था प्रदर्शन

बुधवार को पटना की सड़क पर जमकर हंगामा हुआ. पटना कॉलेज से लेकर बीपीएससी तक शिक्षक अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा. जब अभ्यर्थियों का प्रदर्शन उग्र हुआ तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश गई. छात्र नेता समेत कई अभ्यर्थियों को पुलिस ने हिरासत में लिया. साथ ही अभ्यर्थियों को घसीटा गया. इस तरह से नोटिफिकेशन जारी करने की मांग को अभ्यर्थियों ने आंदोलन किया.

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने की थी अपील

इस पूरे मामले पर बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि सरकार TRE-4 को लेकर पूरी तरह गंभीर है और जल्द ही शेड्यूल जारी किया जाएगा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद शिक्षा विभाग लगातार तैयारी में जुटा है और बीपीएससी से बातचीत चल रही है.

मंत्री ने अभ्यर्थियों से आंदोलन छोड़कर परीक्षा की तैयारी करने की अपील की. उन्होंने कहा कि ‘जो चीज होने जा रही है, उसके लिए आंदोलन करने का कोई फायदा नहीं है. आने वाले दिनों में जल्द परीक्षा होगी.

Also Read: राशन कार्ड बनवाने में समय और पैसे दोनों की बचत, घर बैठे फोन से करें ऑनलाइन अप्लाई और डाउनलोड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >