BPSC Students Protest Live : मुख्य सचिव से मिला छात्रों का डेलिगेशन, वार्ता को बताया संतोषप्रद

BPSC Students Protest Live : आइसा ने बीपीएसी छात्रों के समर्थन में सोमवार को बिहार में चक्का जाम किया. आइसा के इस चक्का जाम का माले ने समर्थन भी किया है. इस चक्का जाम का असर दिखने लगा है. दरभंगा, अरवल और आरा जिले में आइसा और लेफ्ट का प्रदर्शन जारी है. आरा में पैसेंजर ट्रेन को रोका गया तो दरभंगा में संपर्कक्रांति एक्सप्रेस को रोका गया.

Live Updates
9:33 PM. 30 Dec 24 4:03 PM. 30 Dec

मुख्य सचिव से मिला अभ्यर्थियों का प्रतिनिधिमंडल

रविवार को पटना में हुए छात्र संसद के बाद सोमवार को बीपीेएससी के अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा से मुलाकात की. मुलाकात के बाद बाहर आए छात्रों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुलाकात के दौरान किसी भी तरह का फैसला नहीं हो पाया है. हमारी मांग री-एग्जाम है. री-एग्जाम से कम हमे कुछ भी मंजूर नहीं है. हमारी मांगों के पूरा होने तक हमारा धरना प्रदर्शन जारी रहेगा.

8:25 PM. 30 Dec 24 2:55 PM. 30 Dec

बिहार के सुपौल में AISA का प्रदर्शन

बीपीएससी अभ्यर्थियों पर पटना में हुए लाठीचार्ज और वाटर कैनन के इस्तेमाल के विरोध में सुपौल के त्रिवेणीगंज में सोमवार को AISA के बैनर तले छात्रों ने प्रदर्शन किया. त्रिवेणीगंज बाजार स्थित चिलौनी पुल के पास एनएच-327ई जदिया-त्रिवेणीगंज सड़क मार्ग को जाम कर दिया. प्रदर्शन के दौरान सरकार से री-एग्जाम की मांग की.

8:15 PM. 30 Dec 24 2:45 PM. 30 Dec

छात्रों के डेलिगेशन और मुख्य सचिव की मुलाकात खत्म

छात्रों के डेलिगेशन और मुख्य सचिव की मुलाकात खत्म हो गई है. मुलाकात के बाद छात्रों ने कहा कि मुख्य सचिव ने उन लोगों की बातों को बहुत आराम से सुना और समझा है. उन्होंने (मुख्य सचिव) यह भी कहा कि हम लोग चीजों को समझ रहे हैं. छात्रों ने कहा कि अभी तो बातचीत हुई है. अब फैसला उनके हाथ में है. वो जो फैसला लेते हैं उसके बाद आगे हम लोग तय करेंगे. हम लोग अभी आंदोलन में बैठे रहेंगे.

8:03 PM. 30 Dec 24 2:33 PM. 30 Dec

तीन बजे छात्र करेंगे प्रेस से बातचीत

BPSC के छात्र मुख्य सचिव से मिलकर निकल चुके हैं. शेखपुरा हाउस पर प्रशांत किशोर छात्रों के साथ 3 बजे प्रेस से बातचीत करेंगे.

7:58 PM. 30 Dec 24 2:28 PM. 30 Dec

मुख्य सचिव से मिलने पहुंचा छात्रों का डेलिगेशन

बीपीएससी अभ्यर्थियों का डेलिगेशन मुख्य सचिवालय पहुंचा है. पांच लोगों की टीम है. ये लोग मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा से मुलाकात कर रहे हैं. मुख्य सचिव के सामने अभ्यर्थी अपनी बात रख रहे हैं. मुलाकात के बाद छात्रों ने कहा वार्ता संतोषजनक रहा.

7:46 PM. 30 Dec 24 2:16 PM. 30 Dec

मुख्य सचिव से मिलने पहुंचा छात्रों का डेलिगेशन

बीपीएससी अभ्यर्थियों का डेलिगेशन मुख्य सचिवालय पहुंचा है. पांच लोगों की टीम है. ये लोग मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा से मुलाकात कर रहे हैं. मुख्य सचिव के सामने अभ्यर्थी अपनी बात रख रहे हैं. मुलाकात के बाद छात्रों ने कहा वार्ता संतोषजनक रहा.

BPSC Students Protest Live : पटना. जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा है कि जो भी छात्रों पर रविवार की शाम गांधी मैदान लाठीचार्ज किये हैं, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा. उनपर हमलोग प्राथिमिकी दर्ज कराएंगे. मांगे नहीं मानने पर अनशन करने का एलान किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >