BPSC Re-Exam: क्या रद्द होगी बीपीएससी 70वीं PT परीक्षा? पटना हाईकोर्ट में आज हो सकती है सुनवाई

BPSC Re-Exam: बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने को लेकर आज मंगलवार को पटना हाईकोर्ट में सुनवाई हो सकती है. जज अरविंद सिंह चंदेल के छुट्टी पर रहने की वजह से हियरिंग 4 फरवरी के लिए टाल दी गई थी.

BPSC Re-Exam: बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने को लेकर आज मंगलवार को पटना हाईकोर्ट में सुनवाई होने की संभावना है. यह मामला पप्पू कुमार समेत अन्य लोगों की याचिकाओं से जुड़ा है, जिन पर 31 जनवरी को सुनवाई नहीं हो पाई थी. हाईकोर्ट के जज अरविंद सिंह चंदेल छुट्टी पर थे, जिस वजह से हियरिंग 4 फरवरी के लिए टाल दी गई थी. लेकिन 4 तारीख को भी सुनवाई नहीं हो पाई थी, इसके बाद आज होने की संभावना बताई जा रही है.

परीक्षा रद्द करने को लेकर हुआ था उग्र प्रदर्शन

वकील वाईबी गिरी ने बताया, “सुनवाई को लेकर सोमवार को कोर्ट में लिस्टिंग थी. हालांकि कल इस मामले में सुनवाई नहीं हो पाई. मंगलवार को सुनवाई होने की संभावना है.” इस मामले में 30 जनवरी को बीपीएससी 70वीं पीटी को रद्द करवाने के लिए पटना में कैंडिडेट्स ने 8 घंटे तक उग्र प्रदर्शन किया था. इस दौरान 3 बार कैंडिडेट्स और पुलिसकर्मियों में झड़प भी हुई थी.

Also Read: बिहार की पहली महिला IPS की कहानी, 19 साल में हो गई थी शादी, इंटरव्यू में पूछा गया था अनोखा सवाल

हाईकोर्ट ने बीपीएससी से मांगा था जवाब

हाईकोर्ट ने बीपीएससी से जवाब मांगा था और 16 जनवरी को हुई सुनवाई के दौरान बीपीएससी को 30 जनवरी से पहले एफिडेविट देने को कहा था. साथ ही बीपीएससी 70वीं पीटी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था. प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज समेत कई अन्य याचिकाएं बीपीएससी 70वीं पीटी री-एग्जाम को लेकर पटना हाईकोर्ट में दायर की गई हैं. इसमें री-एग्जाम कराने और प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर को वापस लेने की मांग की गई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >