Video: कंबल ओढ़ सो रहे थे प्रशांत किशोर, कोहरे के बीच अचानक पहुंची पुलिस और ऐसे टांग कर ले गई

BPSC Protest Video: बिहार में बीपीएससी परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर प्रशांत किशोर आमरण अनशन पर बैठे थे. इस बीच सोमवार सुबह 4 बजे पटना पुलिस धरनास्थल पहुंच प्रशांत किशोर को हिरासत में ले ली. जिसका वीडियो आप देख सकते हैं.

BPSC Protest: बिहार में बीपीएससी परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर पटना के गांधी मैदान में आमरण अनशन पर बैठे थे. इसी बीच सोमवार सुबह 4 बजे पटना पुलिस धरनास्थल पहुंची और उन्हें हिरासत में ले लिया. भीषण ठंड में प्रशांत किशोर कंबल में सो रहे थे. इस बीच पटना पुलिस हिरासत में लेकर पटना एम्स ले गई. जहां अनशन तोड़वाने का प्रयास किया गया लेकिन प्रशांत किशोर ने इनकार कर दिया. पटना पुलिस PK को लेके अब नौबतपुर की ओर आगे बढ़ रही है.

बता दें कि प्रशांत किशोर 2 जनवरी से भूख हड़ताल पर हैं. पटना पुलिस ने सोमवार सुबह 4 बजे गांधी मैदान पहुंचकर उन्हें वहां से जबरन हटाया है. इस दौरान पुलिस को भी भारी विरोध का सामना करना पड़ा है. वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि एक पुलिस वाले ने प्रशांत किशोर को थप्पड़ भी जड़ा है. उसके बाद जबरन धरनास्थल से उठाकर एंबुलेंस में बैठाया.

Also Read: प्रशांत किशोर गिरफ्तार, गांधी मैदान से उठा एम्स ले गई पटना पुलिस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >